बड़ा गेम करने की फिराक में चीन और पाकिस्तान, भारत के पड़ोसियों को जोड़कर बना रहे नया ग्रुप

बड़ा गेम करने की फिराक में चीन और पाकिस्तान, भारत के पड़ोसियों को जोड़कर बना रहे नया ग्रुप

बड़ा गेम करने की फिराक में चीन और पाकिस्तान, भारत के पड़ोसियों को जोड़कर बना रहे नया ग्रुप

भारत के साथ रिश्तों में तनाव के बीच पाकिस्तान और चीन एक नए क्षेत्रीय समूह के गठन पर काम कर रहे हैं, जिसे SAARC की जगह लेने का प्रयास माना जा रहा है। हालांकि आधिकारिक तौर पर कुछ भी घोषित नहीं हुआ है, लेकिन खबरें हैं कि इसमें बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव और अफगानिस्तान जैसे अन्य दक्षिण एशियाई देश भी शामिल हो सकते हैं।

नई दिल्ली: भारत के साथ तल्खी के बीच पाकिस्तान और चीन क्षेत्रीय स्तर पर नए समूह की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि इसमें भारत के अन्य पड़ोसियों को भी शामिल किया जा सकता है। खबरें हैं कि SAARC ब्लॉक की जगह नया समूह तैयार करने की कोशिश की जा रही है। खास बात है कि SAARC में भारत भी शामिल था।

रिपोर्ट में कहा गया है कि नए ब्लॉक को लेकर चीन और पाकिस्तान में बातचीत तेजी से चल रही है। खबर है कि 19 जून को चीन के कुनमिंग में हुई बैठक में बांग्लादेश भी शामिल था। उस दौरान भी नए गुट को लेकर चर्चाएं हुई थीं। पाकिस्तान अखबार ने लिखा, '19 जून को कुनमिंग में हुई बैठक का प्रमुख मकसद अन्य दक्षिए एशियाई देशों को बुलाना था, जो पहले SAARC में शामिल थे, ताकि वह नए समूह में शामिल हो सकें।'

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि श्रीलंका, मालदीव और अफगानिस्तान समेत SAARC देश भी इस नए गुट में शामिल हो सकते हैं। रिपोर्ट में राजनयिक सूत्रों के हवाले से यह भी कहा गया है कि भारत को शामिल होने का न्योता दिया जाता, लेकिन 'अलग हितों को देखते हुए इस बात की संभावनाएं कम है कि वह सकारात्मक जवाब दे।'

Read More जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर चेक पोस्ट तोड़कर भागी संदिग्ध स्कॉर्पियो, पुलिस फायरिंग के बाद मिली खाली गाड़ी; हाई अलर्ट

8 दिसंबर 1985 को SAARC का गठन हुआ था। तब इसमें 7 सदस्य थे और 2007 में अफगानिस्तान शामिल हुआ। हालांकि, 2016 से समूह सक्रिय नहीं है। साल 2014 में काठमांडू शिखर सम्मेलन के बाद से ही इसके नेता नहीं मिले हैं। 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए SAARC देशों को जोड़ा था और कोविड-19 फंड का प्रस्ताव दिया था। खास बात है कि 2020 में ही इस्लामाबाद में 19वां शिखर सम्मेलन होना था, जिसका बहिष्कार करने का फैसला भारत ने किया था।

Read More दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर रेप का आरोप, हाईकोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

कवर्धा में नकली नोटों की फैक्ट्री का पर्दाफाश! कलर प्रिंटर से छाप रहे थे 500 के नोट, 3 गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा.... कवर्धा में नकली नोटों की फैक्ट्री का पर्दाफाश! कलर प्रिंटर से छाप रहे थे 500 के नोट, 3 गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा....
एक फंदा, दो जिंदगियां खत्म, दंपती ने दी जान, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
ध्रुव राठी के विवादित वीडियो पर बड़ा अपडेट, Google ने भारत में रोका प्रसार; दिल्ली HC में हुई सुनवाई
दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर रेप का आरोप, हाईकोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
ईओडब्ल्यू डीजी को शिकायत: पूर्व सीएम शिवराज व उनके परिवार की कंपनियों, व्यापमं और दिलीप बिल्डकॉन की जांच की मांग
शराब घोटाले में ED का बड़ा एक्शन: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार, 3400 करोड़ के केस में आज कोर्ट में पेशी
चाकूबाजी की दो वारदात, ऑटो चालक की मौत, दूसरे युवक पर भी चाकू से हमला, पकड़े गए आरोपी
15 अगस्त से पहले बड़ा खतरा टला! पाकिस्तान से आए हथियारों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, गुरुग्राम में फायरिंग की थी तैयारी
झीरम घाटी केस का फाइनल राउंड: 13 साल बाद फैसले की आहट, आज बचाव पक्ष की आखिरी दलील
‘सितार’ की जांच में खुला 317 करोड़ का हिसाब! गुरमुख जुमनानी पर GST का बड़ा शिकंजा, 90 दिन की मोहलत
गतौरा शराब दुकान में लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, कर्ज चुकाने के लिए बनाई थी वारदात की योजना
बिलासपुर में नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा, 5.32 ग्राम ‘ओरिजनल गैंगस्टर ओजी’ के साथ आरोपी गिरफ्तार