गोवा नाइटक्लब हादसे के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन: मैनेजर गिरफ्तार, मालिक की धरपकड़ जारी, सरकार हुई सख्त

गोवा नाइटक्लब हादसे के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन: मैनेजर गिरफ्तार, मालिक की धरपकड़ जारी, सरकार हुई सख्त

नई दिल्ली। गोवा के चर्चित नाइट क्लब में लगी भीषण आग ने पूरे राज्य को हिला दिया है। हादसे के बाद सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने तुरंत उच्च स्तरीय मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए, वहीं पुलिस ने क्लब के जनरल मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। क्लब के दोनों मालिकों के खिलाफ वारंट जारी कर उन्हें “वांटेड” घोषित किया गया है। उनकी तलाश जारी है।

घटना अरपोरा स्थित ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब की है, जहां रात 12:04 बजे सिलेंडर ब्लास्ट हुआ और कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई, जिनमें कई विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। स्थानीय प्रशासन को अंदेशा है कि सुरक्षा मानकों की भारी अनदेखी के कारण यह बड़ा हादसा हुआ।

सरकारी मशीनरी तेजी में
सीएम सावंत ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिया कि घायल और मृतक परिवारों को तत्काल सहायता पहुंचाई जाए। अस्पतालों में भर्ती घायलों के उपचार की मॉनिटरिंग के भी आदेश दिए गए हैं। साथ ही यह स्पष्ट चेतावनी दी गई कि नियमों को ताक पर रखने वाले किसी भी अधिकारी या संचालक को बख्शा नहीं जाएगा।

Read More INDIA Bloc Protest: SIR विवाद पर दिल्ली में विपक्ष का प्रदर्शन तेज, 300 से ज्यादा सांसदों के मार्च पर पुलिस ने लगाया ब्रेक

केंद्र सरकार की संवेदना और सहायता
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख और गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार की मदद की घोषणा की है। इस भीषण अग्निकांड ने फिर एक बार सवाल खड़े कर दिए हैं कि पर्यटक क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों की निगरानी आखिर कितनी प्रभावी है। जांच आगे और कौन–कौन सी लापरवाहियाँ उजागर करेगी, इस पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं।

Read More Supreme Court: स्कूलों की मॉर्निंग असेंबली में रोज संविधान की प्रस्तावना पढ़ाने की PIL खारिज, SC ने कहा- कक्षा 6 से सिलेबस में शामिल

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार