छत्तीसगढ़ में थामे नहीं थम रही सड़क हादसा: खड़े ट्रेलर से जा टकराई तेज रफ्तार कार, एक ही गांव के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ में थामे नहीं थम रही सड़क हादसा: खड़े ट्रेलर से जा टकराई तेज रफ्तार कार, एक ही गांव के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। शनिवार देर रात एनएच-43 पतराटोली के पास एक तेज रफ्तार कार अचानक सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी पांच लोग मौके पर ही मौत का शिकार हो गए। यह दर्दनाक घटना दुलदुला थाना क्षेत्र में हुई और मृतक एक ही गांव के बताए जा रहे हैं।WhatsApp-Image-2025-12-07-at-9.02.39-AM-1024x576

बताया जा रहा है कि कार कुनकुरी से जशपुर की ओर आ रही थी, तभी सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी पांच लोग मौके पर ही दम तोड़ बैठे। मृतकों की पहचान जशपुर जिले के चराईडांड़ इलाके के निवासी के रूप में की जा रही है।WhatsApp-Image-2025-12-07-at-9.02.41-AM-1024x576

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को सुरक्षित तरीके से वाहन से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुलदुला भेजा, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। दुलदुला थाना प्रभारी के.के. साहू ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि मृतकों की पहचान के लिए परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। सभी मृतक एक ही गांव के रहने वाले हैं, जिससे पूरे गांव में मातम का माहौल है।

Read More पत्नी से विवाद के बाद ससुराल में खौफनाक हरकत! आधी रात घर में घुसा पति, दादा-पोते पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार