रायगढ़: गांव के मंदिर में घुसा हाथी, CCTV में कैद हुआ दंतैल का धमाका, सायरन बजाकर भगाया गया जंगल

रायगढ़: गांव के मंदिर में घुसा हाथी, CCTV में कैद हुआ दंतैल का धमाका, सायरन बजाकर भगाया गया जंगल

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथियों की सक्रियता जारी है। 6 दिसंबर की रात जंगल से निकलकर एक हाथी एडू परिसर के गांव के ठाकुर देवरास मंदिर में घुस गया। वह मंदिर का गेट तोड़कर भीतर भी चला गया। यह पूरी घटना मंदिर के CCTV कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलते ही हाथी मित्र दल मौके पर पहुंचा और गाड़ियों में लगे सायरन बजाकर हाथी को जंगल की ओर भगा दिया। हाथी खाने की तलाश में कुछ समय वहां रुका, फिर सायरन की आवाज सुनकर जंगल की ओर लौट गया।

सायरन बजाकर भगाया गया हाथी
घटना 6 दिसंबर की रात करीब 10 बजे हुई। एडू बीट में अकेला विचरण कर रहा दंतैल मंदिर के गेट को तोड़कर भीतर घुसा। CCTV फुटेज में हाथी बार-बार गेट तोड़ने का प्रयास करता दिखाई दिया। सूचना मिलते ही हाथी मित्र दल ने तुरंत हस्तक्षेप किया और सायरन बजाकर हाथी को मंदिर से बाहर निकालकर जंगल की ओर भेजा।comp-139-2_1765095413

गांव में अलर्ट और मुनादी
हाथी की मौजूदगी के मद्देनजर हाथी मित्र दल ने आसपास के गांवों पुसल्दा, एडू, खेदापाली, बहेरामुड़ा, चीतापाली और रामनगर में मुनादी कर दी। ग्रामीणों को सावधानी बरतने और हाथियों के संपर्क में न आने की चेतावनी दी गई। बताया जा रहा है कि हाथी ने हरीशचंद राठिया के घर के गेट को भी तोड़ने की कोशिश की।

Read More स्कूल पहुंचे बच्चे, लेकिन गुरुजी रहे गायब, डिजिटल निगरानी में 1618 शिक्षक गैरहाजिर

निगरानी जारी
छाल रेंजर राजेश चौहान के अनुसार, वर्तमान समय में छाल रेंज में सात हाथी अकेले विचरण कर रहे हैं। किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने कहा कि हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।

Read More जंगल में 5 फीट का गड्ढा, पास पड़ा सफेद कपड़ा... बच्चों ने देखा, तो मचा हड़कंप

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार