तीन नाबालिग छात्राएं रहस्यमय ढंग से लापता, टीचर का कॉल बन गया परिवार के लिए संकट

तीन नाबालिग छात्राएं रहस्यमय ढंग से लापता, टीचर का कॉल बन गया परिवार के लिए संकट

जबलपुर। मध्य प्रदेश के दमोह शहर में सरदार पटेल हाई स्कूल की तीन नाबालिग छात्राएं रहस्यमय ढंग से लापता हो गईं, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। शनिवार को तीनों छात्राएं घर से स्कूल जाने के लिए निकली थीं, लेकिन स्कूल नहीं पहुंचीं और शाम तक घर भी वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने देर रात कोतवाली पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई।

सूत्रों के अनुसार, जब छात्राएं स्कूल नहीं पहुंचीं, तो शिक्षकों ने एक छात्रा के घर फोन कर इसकी जानकारी दी। यह सुनकर परिवार के होश उड़ गए, क्योंकि छात्रा का भाई ही उसे स्कूल छोड़ने गया था। परिवार के स्कूल पहुंचने पर पता चला कि तीनों में से एक के साथ दो अन्य छात्राएं भी स्कूल नहीं आई थीं।

परिजन पहले सोचे कि छात्राएं छुट्टी के बाद लौट जाएंगी, लेकिन देर शाम तक घर न लौटने पर उनकी चिंता बढ़ गई और वे उनकी खोजबीन में जुट गए। छात्राओं में से एक समन्ना गांव की निवासी है, जबकि दो अन्य दमोह शहर के आसपास के इलाके की रहने वाली हैं।

Read More दिल्ली में SIR पर सियासी संग्राम तेज, जंतर-मंतर पहुंचे सौरभ भारद्वाज हिरासत में; 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद

पुलिस ने रातभर जांच की
गुमशुदगी की रिपोर्ट मिलने के बाद कोतवाली पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। सीएसपी एच.आर. पांडे और टीआई मनीष कुमार ने शहर के विभिन्न हिस्सों के CCTV फुटेज खंगाले। रेलवे स्टेशन और उसके प्लेटफार्म की भी जांच की गई, लेकिन अभी तक छात्राओं का कोई सुराग नहीं मिला।

Read More Jamshedpur Firing: हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में दो शूटर घायल

दो दिनों से स्कूल में नहीं आई थीं छात्राएं
स्कूल की प्राचार्य सुलक्षणा हजारी के अनुसार, तीनों छात्राएं पिछले दो दिनों से स्कूल नहीं आ रही थीं। शनिवार को भी उनकी गैरहाजिरी की सूचना परिजनों को दी गई, लेकिन घर में पहले से जानकारी नहीं थी कि छात्राएं लगातार स्कूल नहीं आ रही थीं। पुलिस ने तीनों छात्राओं की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है और परिजनों के संपर्क में रहते हुए उनकी खोज जारी है।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार