तेंदुए का कहर जारी: 8 महीनों में तीसरी बार गई बच्चों की जान, कोयंबटूर में दहशत

तेंदुए का कहर जारी: 8 महीनों में तीसरी बार गई बच्चों की जान, कोयंबटूर में दहशत

नई दिल्ली। अन्नामलाई पहाड़ी क्षेत्र में एक बार फिर मानव और जंगली जानवरों के बीच भयावह टकराव देखने को मिला। कोयंबटूर जिले में एक 5 साल के बच्चे सैफुल को तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया। तेंदुआ बच्चे को अपने पंजों में पकड़कर जंगल की ओर भागा। कई घंटे की खोजबीन के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने बच्चे का शव बागान के भीतर बरामद किया। पिछले 8 महीनों में यह तेंदुए का तीसरा शिकार है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।

चाय के बागान से निकला खौफनाक शिकारी
पुलिस के अनुसार, मृतक सैफुल वालपराई में अपने घर के पास खेल रहा था, तभी चाय के बागानों से तेंदुआ निकल आया और उसे पकड़कर झाड़ियों की ओर भागा। परिजन तुरंत पुलिस को सूचित करने पहुंचे। सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने कई घंटों की तलाश के बाद बच्चे का शव पाया। सैफुल के शरीर पर तेंदुए के पंजों के निशान साफ दिखाई दे रहे थे।

8 महीने में तीसरी मौत, सुरक्षा की मांग तेज
सैफुल की मौत से पूरे इलाके में भय और गुस्से का माहौल है। पिछले 8 महीनों में तेंदुए ने तीन बच्चों को अपनी जान ले ली है। 11 अगस्त को तेंदुए ने 8 साल के नूरजिल हक को उठा लिया था, जिसका शव 30 किलोमीटर दूर केरल-तमिलनाडु सीमा पर मिला। इससे पहले 22 जून को 4 साल की बच्ची रोशिनी तेंदुए का शिकार बनी थी। स्थानीय लोग अब चाय के बागानों की घेराबंदी और सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने की मांग कर रहे हैं।

Read More Ranchi News: 15 हजार देकर विदेश गई युवती, दुबई पहुंचते ही बदली कहानी; पासपोर्ट-मोबाइल लेने का आरोप, परिवार परेशान

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार