साइको किलर महिला गिरफ्तार: अपने बेटे समेत 4 मासूमों की हत्या, सुंदर बच्चे’ थे निशाने पर

साइको किलर महिला गिरफ्तार: अपने बेटे समेत 4 मासूमों की हत्या, सुंदर बच्चे’ थे निशाने पर

पानीपत: हरियाणा के पानीपत में छह साल की बच्ची की संदिग्ध मौत ने बड़ा मोड़ ले लिया है। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, मृतक बच्ची की हत्या उसकी ही एक रिश्तेदार महिला ने की थी, जो अब साइको किलर के रूप में सामने आई है। आरोपी महिला ने बच्ची को पानी से भरे टब में डुबोकर मार डाला था। पुलिस पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि वह इससे पहले अपने बेटे सहित चार मासूम बच्चों की निर्ममता से हत्या कर चुकी है।

पानीपत जिले के इसराना क्षेत्र में नौल्था गांव में हुई छह साल की बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है. महिला ने ही बच्ची की हत्या की थी. साल 2023 में आरोपी महिला ने अपने ननद की बेटी और खुद के बेटे की हत्या की थी. वहीं, महिला ने अगस्त 2025 में सिवाह गांव में भी एक बच्ची को मौत की नींद सुला दी थी.

सुंदर बच्चों को बनाती थी शिकार
पुलिस ने साइको किलर महिला को गिरफ्तार कर लिया है. सुंदर बच्चा देखते ही उसे पानी में डुबोकर मार देती थी. महिला चार बच्चों की हत्या के बाद पकड़ी गई है. इनमें उसका बेटा भी शामिल था. आरोपी महिला हर बार बच्चों को टब या हौद में डुबोकर मारती थी, जिससे लोग हादसा समझ लेते थे.

Read More अरावली में तड़तड़ाईं गोलियां! LCB और बिश्नोई गिरोह के बीच मुठभेड़, 500 किलो पोशडोड़ा जब्त; 3 पुलिसकर्मी घायल

परिजनों ने जताया था शक
तीन दिन पहले 6 साल की बच्ची को परिजनों ने एक पानी भरे टब में पाया था. परिजन बच्ची को एनसी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्ची के दादा पाल सिंह ने आरोप लगाया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बच्ची की हत्या की है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी महिला मृतक बच्ची की रिश्ते में चाची बताई जा रही है.

Read More Delhi Crime News: दिल्ली में नशे के सबसे बड़े नेटवर्क पर शिकंजा! 50 करोड़ की हेरोइन जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार; कई राज्यों तक जुड़े तार

महिला ने तीन दिन पहले पड़ोसी की बेटी को टब में डुबोकर मारा था. टब सिर्फ एक फीट का था, जबकि बच्ची की लंबाई ज्यादा थी. इसलिए, परिजनों को हत्या की आशंका जताई थी. शक के आधार पर महिला से पूछताछ हुई तो चार बच्चों की हत्या का खुलासा हुआ.

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार