कोलकाता में रचा इतिहास: ब्रिगेड मैदान पर 5 लाख लोगों ने एक साथ किया गीता पाठ

कोलकाता में रचा इतिहास: ब्रिगेड मैदान पर 5 लाख लोगों ने एक साथ किया गीता पाठ

कोलकाता: कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आज आस्था का ऐसा अद्भुत समागम देखने को मिला, जब लाखों लोगों ने एक स्वर में श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ किया। सनातन संस्कृति संसद की ओर से आयोजित इस विशाल सामूहिक गीता पाठ का उद्देश्य सनातन धर्म की मूल भावना और गीता के सार्वभौमिक संदेश को जन-जन तक पहुँचाना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने की, जबकि मंच पर पद्मभूषण साध्वी ऋतंभरा और बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस ऐतिहासिक आयोजन में बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी. वी. आनंद बोस, केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार, नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी सहित भाजपा के अनेक सांसद और विधायक भी शामिल हुए और सामूहिक गीता पाठ में भाग लेकर आध्यात्मिक एकता का संदेश दिया।

5 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे
महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने मंच से दावा किया कि बड़ी संख्या में साधु- संतों सहित पांच लाख से अधिक लोगों ने सामूहिक गीता पाठ में हिस्सा लिया। गीता के 1, 9 व 18 अध्याय का पाठ किया गया। गीता पाठ को लेकर पूरा ब्रिगेड मैदान भगवा झंडों से पटा नजर आया।

Read More 10 दिन पहले खरीदी ई-स्कूटी बनी आफत! तड़के धमाके के साथ घर में लगी आग, मां-बेटी 60% झुलसीं; सामान जलकर खाक

बागेश्वर बाबा ने मंच से भरी हुंकार
कोलकाता में गीता पाठ कार्यक्रम के दौरान बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंच से कहा कि हिंदू अगर एक हो जाए तो भारत को हिंदू राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा, "ये देश बाबर का नहीं, रघुवर का है। हिंदुओं को एक होकर गांव-गांव में भगवा लहराना होगा। हम बहुत जल्दी कथा करने बंगाल आएंगे। अगली बार बंगाल में कथा के दौरान धर्म विरोधियों की ठठरी बांध देंगे।"

Read More बेंगलुरु एयरपोर्ट से उड़ान होगी सस्ती! UDF में 45% कटौती, 1 सितंबर से घरेलू यात्रियों को बड़ी राहत

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कोलकाता में गीता पाठ के मंच से बांग्ला में शुरू किया अपना संबोधन, कहा- केमोन आचो कोलकाता। आमी तुमाके बहुत भालो बासी। आज हमें देखकर खुशी है कि कोलकाता के पत्ता- पत्ता में भगवा लहरा रहा है।कोलकाता की मां काली की धरती आज लाखों लोगों के एक साथ गीता पाठ से सौभाग्यशाली हुई है। आज यहां देखकर ऐसा लग रहा है मानो हिंदू जग गया है। हिंदुओं से एक होने का आह्वान करते हुए कहा कि गीता हमारी शान है। भारत की पहचान है। साध्वी ऋतंभरा ने अपने संबोधन में कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी और कच्छ से सुंदरबन तक हिंदू राष्ट्र की गूंज होनी चाहिए।

2022 में हुई थी गीता पाठ की शुरुआत
ज्ञानानंद जी महाराज ने कहा कि बंगाल में पहली बार 2022 में एक साथ पांच हजार लोगों के साथ गीता पाठ के आयोजन की शुरुआत हुई थी जो अब पांच लाख लोगों तक पहुंच गई है। उन्होंने हिंदुओं से जागने की अपील करते हुए हिंदू राष्ट्र का जयघोष किया। उन्होंने कहा कि बंगाल संत परंपरा की भूमि रही है। राष्ट्रगान व राष्ट्र गीत भी बंगाल की देन है। मालूम हो कि ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पिछली बार 24 दिसंबर, 2023 को सामूहिक गीता पाठ कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें लगभग एक लाख लोगों ने भाग लिया था। आयोजकों ने दावा किया कि इस बार का आयोजन भारत में अब तक का सबसे बड़ा सामूहिक गीता पाठ है।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

CG BREAKING: शेरनी के हमले में युवक की मौत, शावक के साथ इलाके में घूमने की सूचना से ग्रामीणों में  हड़कंप CG BREAKING: शेरनी के हमले में युवक की मौत, शावक के साथ इलाके में घूमने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप
भेष बदलकर हो रही थी गांजे की तस्करी, दो आरोपी चढ़े आरपीएफ के हत्थे
प्रशासनिक सर्जरी: राज्य सरकार ने जारी की 31 IPS अफसरों की तबादला सूची, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
गैस एजेंसी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 939 सिलेंडर जब्त
महामाया मंदिर गेट के पास भाजपा से जुड़े दो पक्ष आपस में भिड़े, महिला नेत्री का युवक को चप्पल से पीटने का वीडियो हुआ वायरल
पार्किंग में खड़ी एक्टिवा हुई चोरी, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
तखतपुर के जंगल में खौफनाक हमला: युवक पर शेरनी ने किया हमला, मौके पर मौत; शावक के साथ इलाके में मौजूदगी से बढ़ी दहशत
शराब के लिए नहीं दिए पैसे तो कर दिया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति का संदेश, शंकर नगर चौक पर चला ‘हेलमेट अपनाएं, नशा नहीं’ जागरूकता अभियान
36 घंटे हिरासत के बाद शरीर पर चोट के निशान! परिवार का दावा- ‘10-12 पुलिसकर्मियों ने लाठियों से पीटा, हत्या कबूलने का दबाव बनाया’, देखे वीडियो
लखनऊ अलीगंज अग्निकांड: 60 दिन बाद SIT की रिपोर्ट शासन को, अब तय होगी जिम्मेदारी; पीड़ित परिवारों को कार्रवाई का इंतजार
मणिपुर फिर सुलगा! सेनापति में घरों में आगजनी के बाद भारी गोलीबारी, CRPF जवान घायल; NH-2 पर चक्काजाम