मेकाहारा में बड़ा फर्जीवाड़ा: सुरक्षा पर 50 लाख खर्च फिर भी वाहन चोरी जारी, 168 में से 70 कैमरे बंद

मेकाहारा में बड़ा फर्जीवाड़ा: सुरक्षा पर 50 लाख खर्च फिर भी वाहन चोरी जारी, 168 में से 70 कैमरे बंद

रायपुर । राजधानी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) में सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर हर महीने लाखों रुपये पानी की तरह बहाए जा रहे हैं। अस्पताल प्रशासन निजी सुरक्षा एजेंसी को हर माह लगभग 50 लाख रुपये का भुगतान करता है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि अस्पताल परिसर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सुरक्षा एजेंसियों के सारे दावे हवा हवाई साबित हो रहे हैं।

सुरक्षा में तैनात बड़ी संख्या में गार्ड सिर्फ कागजों में दिखते हैं। सूत्रों का कहना है कि एजेंसी द्वारा 170 सुरक्षाकर्मी तैनात बताए जाते हैं, जबकि मौके पर पर्याप्त गार्ड मौजूद नहीं रहते। पार्किंग क्षेत्र, ओपीडी गेट और इमरजेंसी ब्लॉक जैसे जरूरी स्थानों से भी गार्ड अक्सर नदारद दिखते हैं। इससे मरीजों के परिजन और आम नागरिक खुद को गंभीर असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

साल भर में 30 वाहन गायब, हर माह हो रही चोरी

Read More हादसा नहीं थी बुजुर्ग की मौत! जादू-टोने के शक में रची गई हत्या की साजिश, बोलेरो से कुचलकर वारदात को दुर्घटना का दिया रूप

अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मेकाहारा परिसर से इस साल जनवरी 2025 से अब तक लगभग 30 वाहन चोरी हो चुके हैं। हर महीने औसतन तीन से चार दोपहिया वाहन चोरी हो रहे हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था में कोई सुधार नहीं देखा गया। वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं से पीड़ितों में गुस्सा और आक्रोश है।

Read More Facebook पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर इनकार! युवती की शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

हाल ही में दो बड़ी चोरी की घटनाएं सामने आईं:

  •  इंटर्न की बाइक गायब: मौदहापारा थाना क्षेत्र में पीजी बॉयज हॉस्टल के बाहर बने पार्किंग स्थल से 15 नवंबर की रात एक इंटर्न की नारंगी व काले रंग की मोटरसाइकिल चोरी हो गई।
  •  महिला की एक्टिवा चोरी: 19 नवंबर को मेकाहारा अस्पताल परिसर के मेन गेट के पास पार्किंग के बाहर खड़ी एक महिला की सफेद रंग की एक्टिवा को अज्ञात चोर उड़ा ले गया। महिला अपनी बड़ी बहन का इलाज कराने अस्पताल आई थी।

 

70 कैमरे बंद, सुरक्षा निगरानी ध्वस्त

सुरक्षा निगरानी के लिए अस्पताल परिसर में कुल 168 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। लेकिन इनमें से करीब 70 कैमरे बंद हैं। कई कैमरे पुराने होने से खराब हैं और इन्हें तकनीकी रूप से अपडेट नहीं किया जा सका है। कैमरे बंद होने के कारण चोरों को पकड़ना मुश्किल हो रहा है।

इस गंभीर स्थिति पर मेकाहारा के अधीक्षक संतोष सोनकर ने बताया कि परिसर में कहीं भी वाहन खड़े कर दिए जाते हैं, जिसके बाद चोरी हो जाती है तो पीड़ित अस्पताल प्रबंधन को दोष देते हैं। उन्होंने कहा कि परिसर में पार्किंग सुविधा है। लोगों को अपने वाहन वहीं खड़े करने चाहिए, जिससे पार्किंग ठेकेदार की जवाबदेही तय की जा सके।

हालांकि, सुरक्षा पर लाखों खर्च करने के बावजूद आधे से अधिक कैमरों का बंद रहना और गार्डों की उपस्थिति केवल कागजों में होना अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े करता है।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार