आठ साल की न्याय संग्राम के बाद मिली जीत: वैज्ञानिक निशांत अग्रवाल बरी, जासूसी का दाग मिटा

आठ साल की न्याय संग्राम के बाद मिली जीत: वैज्ञानिक निशांत अग्रवाल बरी, जासूसी का दाग मिटा

रुड़की। बेटे की बेगुनाही को लेकर आठ साल तक न्याय की लड़ाई लड़ती रही पत्नी और परिवार की हिम्मत आखिरकार रंग लाई। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच ने एक दिसंबर 2025 को निशांत अग्रवाल को जासूसी के झूठे आरोपों से बरी कर दिया। रुड़की के नेहरू नगर निवासी निशांत अग्रवाल वर्ष 2013 में नागपुर स्थित ब्रह्मोस एयरस्पेस में वैज्ञानिक के पद पर चयनित हुए थे।

अक्टूबर 2018 में डीआरडीओ ने उन्हें दिल्ली में यंग वैज्ञानिक अवार्ड से सम्मानित किया। इसी समय उनकी शादी क्षितिजा से हुई थी। लेकिन ठीक आठ अक्टूबर 2018 को निशांत को जासूसी के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप था कि उन्होंने ब्रह्मोस मिसाइल की तकनीक पाकिस्तान के साथ साझा की है। महाराष्ट्र और यूपी एटीएस ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की थी।

गिरफ्तारी के नौ माह बाद नागपुर सेशन कोर्ट में चारशीर्ट दाखिल की गई, और तीन जून 2024 को निशांत को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। इस दौरान उनकी पत्नी क्षितिजा और सास रितू अग्रवाल लगातार निशांत की बेगुनाही को साबित करने के लिए संघर्ष करती रहीं। हाईकोर्ट में अपील के बाद, अंततः न्याय मिला और उनके पक्ष में फैसला आया।

Read More Ranchi News: 15 हजार देकर विदेश गई युवती, दुबई पहुंचते ही बदली कहानी; पासपोर्ट-मोबाइल लेने का आरोप, परिवार परेशान

क्षितिजा ने कहा कि यह समय उनके लिए बेहद कठिन था। गिरफ्तार होने के बाद पड़ोसियों का व्यवहार बदल गया, लेकिन परिवार और रिश्तेदारों का साथ बना रहा। अब यह बदनामी का दाग उनके परिवार से पूरी तरह मिट गया और इंसाफ की जीत ने परिवार को सांत्वना दी।

Read More CEC Gyanesh Kumar पर SC का बड़ा रुख: निलंबन पर अंतरिम रोक से इनकार, SIR फैसलों पर EC से मांगा जवाब; कानून टूटा तो कार्रवाई के संकेत

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार