रायपुर में सरकारी अस्पताल में सनसनी: कैल्शियम सिरप की बोतल में मिला मांस का टुकड़ा

रायपुर में सरकारी अस्पताल में सनसनी: कैल्शियम सिरप की बोतल में मिला मांस का टुकड़ा

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जहां एक गर्भवती महिला को दिए गए कैल्शियम सिरप की बोतल में मांस जैसा टुकड़ा मिलने का दावा किया गया है। इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग में सनसनी फैला दी। महिला ने सिरप का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिससे मामला चर्चा का विषय बन गया।

मामला देवपुरी शहरी स्वास्थ्य केंद्र का है। गर्भवती देविका साहू ने बताया कि शनिवार दोपहर को जब वह कैल्शियम सिरप पी रही थीं, तभी बोतल से मांस जैसा टुकड़ा बाहर आया। टुकड़े को देखकर उन्हें घिन महसूस हुई और परिवार भी सकते में आ गया। इसके बाद महिला बोतल लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं। अस्पताल के स्टाफ ने सिरप की बोतल को सील कर सुरक्षित रख दिया है, ताकि जांच की जा सके। बताया जा रहा है कि यह सिरप छत्तीसगढ़ मेडिकल सप्लाई कंपनी (सीजीएमएससी) द्वारा सप्लाई किया गया था। सीजीएमएससी के इतिहास में यह पहला मामला है जब किसी सिरप में मांस जैसी संदिग्ध वस्तु मिलने की शिकायत सामने आई है।

सीएमएचओ डॉ. मिथलेश चौधरी ने मामले की जांच की बात कही है, लेकिन चूंकि यह सिरप सीजीएमएससी से संबंधित है, इसलिए औपचारिक जांच उसी संस्था द्वारा की जाएगी। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि सिरप में किसी भी प्रकार की संदिग्ध सामग्री मिलना क्वालिटी कंट्रोल पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।

Read More CG Crime News : शादी के छह महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, घर में फंदे पर मिला 25 वर्षीय काजल का शव

अस्पताल और स्वास्थ्य विभाग ने जनता से अपील की है कि जांच पूरी होने तक केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें। जांच में स्पष्ट होगा कि बोतल में वास्तव में मांस का टुकड़ा था या कोई अन्य सामग्री। इस घटना ने राज्य के सरकारी मेडिकल सप्लाई सिस्टम की क्वालिटी कंट्रोल प्रक्रिया पर भी ध्यान खींचा है।

Read More Facebook पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर इनकार! युवती की शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार