रायपुर में करणी सेना सड़कों पर, पुलिस कार्रवाई के खिलाफ महापंचायत, एसपी और टीआई पर कार्रवाई की मांग

रायपुर में करणी सेना सड़कों पर, पुलिस कार्रवाई के खिलाफ महापंचायत, एसपी और टीआई पर कार्रवाई की मांग

रायपुर। राजधानी रायपुर में सूदखोर तोमर बंधुओं से जुड़े विवाद ने शनिवार को बड़ा रूप ले लिया, जब राजपूत करणी सेना ने पुलिस की कार्रवाई के विरोध में महापंचायत बुलाई। प्रदेशभर से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शहर में शक्ति प्रदर्शन किया और प्रशासन पर पक्षपातपूर्ण रवैये का आरोप लगाया।

बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा करणी सेना के कुछ पदाधिकारियों को थाने में बैठाए जाने से कार्यकर्ताओं में आक्रोश और बढ़ गया। महापंचायत में मौजूद सदस्यों ने आठ प्रमुख मांगों को लेकर जोरदार विरोध दर्ज कराया। इनमें थाना प्रभारी योगेश कश्यप को तत्काल निलंबित कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करना, तथा संबंधित सीएसपी राजेश देवांगन पर कार्रवाई करना प्रमुख है।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि हिरासत के दौरान रोहित तोमर की पत्नी भावना तोमर के साथ दुर्व्यवहार हुआ। वहीं रायपुर एसपी लाल उम्मेद सिंह की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। करणी सेना ने दावा किया कि वीरेंद्र सिंह तोमर के साथ मारपीट और अमानवीय बर्ताव किया गया, जिसे उन्होंने पूरे राजपूत समाज का अपमान बताया।

Read More छोटे भाई ने कूदकर बचाने की कोशिश की, हाथ पकड़ा लेकिन तेज बहाव में छूट गई पकड़, दो दिन बाद मिला किसान का शव

करणी सेना ने स्पष्ट कहा कि मानवाधिकारों और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा होनी चाहिए। उन्होंने तोमर परिवार को हुए कथित मानसिक एवं आर्थिक नुकसान की भरपाई की मांग की और पूरे प्रकरण की जांच एक स्वतंत्र व निष्पक्ष टीम से कराने की मांग उठाई। फिलहाल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Read More मदद के बहाने घर पहुंचीं दो महिलाएं, दवा पिलाकर किया बेहोश... आंख खुली तो गायब था नवजात

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार