अरे बाप रे.... देश के सबसे सेफ अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इंडिगो कर्मी ही करवा रहे थे सोना तस्करी, चार माह में 100 किलो सोना निकाला 

अरे बाप रे.... देश के सबसे सेफ अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इंडिगो कर्मी ही करवा रहे थे सोना तस्करी, चार माह में 100 किलो सोना निकाला 

अहमदाबाद। देश के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस के दो सुरक्षा अधिकारियों ने मिलकर 125 करोड़ रुपये के सोने की तस्करी का महा-रैकेट चला रखा था। डीआरआई (राजस्व खुफिया निदेशालय) ने इस सनसनीखेज रैकेट का पर्दाफाश किया है। आरोपी अल्ताफ उस्मान और संदीप राव पिछले चार महीनों में लगभग 120 उड़ानों से करीब 100 किलोग्राम सोना एयरपोर्ट से बाहर निकाल चुके थे, जिसके लिए वे प्रति किलोग्राम 1 से 1.50 लाख रुपये का कमीशन वसूलते थे। यह बेहद शर्मनाक है कि सुरक्षा की जिम्मेदारी जिन पर थी, वही देश की आँख में धूल झोंककर महीनों से यह गोरखधंधा चला रहे थे, और किसी भी बड़ी सुरक्षा एजेंसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।

 

Read More बिलासपुर की लाइब्रेरियों में विवाद से मचा हड़कंप, कोचिंग संचालक पर छात्रों से बदसलूकी और धमकी के आरोप; CCTV ने बढ़ाया मामला

रैम्प-टू-रैम्प मूवमेंट से देते थे चकमा

Read More Kurud News: दुकान दिलाने का दावा, 3.10 लाख लिए और 2 लाख अब भी बाकी! पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप

 

तस्करों ने तस्करी के लिए एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 से टर्मिनल-2 के रैम्प का इस्तेमाल किया। ये इंडिगो कर्मी होने के नाते, उनका रैम्प-टू-रैम्प मूवमेंट रूटीन माना जाता था। जाँच सिर्फ आईडी तक सीमित थी, जिससे कोई उन पर शक नहीं करता था। यह चालाकी तब पकड़ी गई जब जाँच एजेंसी को जेद्दाह-अहमदाबाद फ्लाइट (6ई-76) की सीट 30-एफ की लाइफ जैकेट में चार गोल्ड कैप्सूल होने का सुराग मिला। यह सीट अब्दुल नासिर के नाम पर बुक थी, जिसके मोबाइल की टेलीग्राम चैट से पूरे नेटवर्क की पोल खुली।

लग्जरी लाइफस्टाइल से आए रडार पर

आरोपी अल्ताफ और संदीप हमेशा नाइट शिफ्ट में ही ड्यूटी करते थे, ताकि कम विजिबिलिटी और सुरक्षाकर्मियों की कम मौजूदगी का फायदा उठा सकें। वे इंटरनेशनल रैम्प से सीधे डोमेस्टिक रैम्प तक पहुँचते थे, जहाँ सीआईएसएफ सिर्फ आईडी जाँचती थी। बाहर आकर वे सरदार पटेल की प्रतिमा के पास सोना हैंडलर्स को सौंप देते थे, जो इलाका सीसीटीवी कवरेज से बाहर था। उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल, जैसे आईफोन, कीमती घड़ियाँ और महंगे गैजेट्स, पहले से ही एजेंसी के रडार पर थीं।

रैकेट में पूरी चेन होने की आशंका

यह सवाल सबसे बड़ा है कि चार महीने तक सुरक्षा एजेंसियाँ इस बड़े खेल से अंजान क्यों रहीं? अधिकारियों ने बताया कि एजेंसियों का मुख्य ध्यान टर्मिनल गेट, बैगेज और पैसेंजर जाँच पर रहता है, रैम्प पर नहीं। इंडिगो एयरलाइंस ने दोनों आरोपियों को तुरंत नौकरी से हटा दिया है और ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) ने उनके एंट्री पास रद्द कर दिए हैं। डीआरआई को आशंका है कि रैकेट में सिर्फ ये दो सुरक्षाकर्मी नहीं, बल्कि पूरी चेन शामिल है। अब जाँच एजेंसी इंडिगो के अन्य स्टाफ और ग्राउंड स्टाफ की भूमिका की भी जाँच कर रही है और कई लोगों को समन भेजे जा सकते हैं।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार