जयपुर में धमाके के बाद दहशत: 200 सिलेंडर फटे, अब केमिकल का रिसाव, हाईवे बना हादसे का अड्डा

जयपुर में धमाके के बाद दहशत: 200 सिलेंडर फटे, अब केमिकल का रिसाव, हाईवे बना हादसे का अड्डा

जयपुर: जयपुर के मोखमपुरा में मंगलवार देर रात तबाही का मंजर देखने को मिला, जब एक केमिकल टैंकर ने एलपीजी सिलेंडरों से भरे ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद लगी आग ने विकराल रूप लिया और एक-एक कर 200 सिलेंडर फटने लगे। हादसे के बाद जब सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ, तभी टैंकर से रहस्यमय केमिकल का रिसाव शुरू हो गया, जिससे हालात और बिगड़ गए। पुलिस ने इलाके को बैरिकेड कर खाली कराया और आसपास के ढाबों-रेस्टोरेंट्स को भी तुरंत खाली करवाया।gif-2-5_1759895901

टैंकर का ड्राइवर रामराज मीणा (35) जिंदा जल गया। 5 लोग घायल हो गए। एलपीजी ट्रक के पास खड़ी 5 गाड़ियां भी जल गईं। हालांकि टैंकर में भरे केमिकल ने आग नहीं पकड़ी थी। सुबह जब इसे हटाया जा रहा था तभी इसमें से रिसाव शुरू हो गया। केमिकल कौन-सा है इसको लेकर अलग-अलग दावे किए गए है। वहीं, करीब 6 घंटे तक बंद रहे हाईवे को पुलिस ने सुबह 4.30 बजे खुलवाया।gif-3-8_1759895121

सूत्रों के मुताबिक, केमिकल से भरा टैंकर गुजरात से जयपुर की ओर जा रहा था। रास्ते में महावीर ढाबे के पास आरटीओ चेकिंग से बचने की कोशिश में ड्राइवर रामराज मीणा ने टैंकर को ढाबे की ओर मोड़ दिया। लेकिन वहां पहले से खड़ा एलपीजी सिलेंडर से भरा ट्रक खड़ा था। तेज रफ्तार टैंकर सीधे उसी से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि टैंकर के केबिन में आग लग गई और देखते ही देखते चिंगारी ने सिलेंडरों को चपेट में ले लिया। कुछ ही पलों में एक के बाद एक करीब 200 सिलेंडरों में धमाके होने लगे, जिससे पूरा इलाका दहल उठा।gif-60-2_1759907951

Read More हैदराबाद का 'कुबेर' चीफ इंजीनियर! ACB की रेड में 100 करोड़ से ज्यादा की कथित संपत्ति, प्लॉट-फ्लैट से भरा साम्राज्य

मंगलवार रात हुए हादसे के बाद पुलिस ने अजमेर और जयपुर की तरफ से ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार रेस्क्यू ऑपरेशन के करीब 6 घंटे बाद बुधवार सुबह 4 बजे हाईवे फिर से खोला गया। हालांकि सुबह 10 बजे तक भी हाईवे पर कई जगह जाम रहा। एक साल में दूसरी बार इस एरिया में हुए अग्निकांड को लेकर एनएचएआई पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

Read More बंद फ्लैट में डॉक्टर की हत्या! खून से लथपथ मिला शव, पत्नी से पूछताछ; घायल बेटे ने बढ़ाई मर्डर मिस्ट्री

Latest News

NH-49 जाम करने वालों पर पुलिस सख्त! चक्काजाम के बाद 5 नामजद समेत कई लोगों पर केस दर्ज NH-49 जाम करने वालों पर पुलिस सख्त! चक्काजाम के बाद 5 नामजद समेत कई लोगों पर केस दर्ज
CJP संसद मार्च के दौरान जंतर-मंतर पर तनाव, बैरिकेडिंग के पास प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की; कई हिरासत में
1000 करोड़ के कथित घोटाले में बड़ा एक्शन! कारोबारी महेंद्र गोयनका गिरफ्तार, 10 दिन की रिमांड
Sonam Wangchuk Demand: भूख हड़ताल खत्म करने के लिए सोनम वांगचुक ने सरकार के सामने रखीं तीन शर्तें, अस्पताल से किया बड़ा दावा
पुराना फोन बेचने से पहले सिर्फ Factory Reset न करें! ये 6 जरूरी स्टेप्स भूल गए तो डेटा हो सकता है लीक
बिस्तर पर जाते ही उड़ जाती है नींद? एक्सपर्ट्स की ये आसान ट्रिक्स दिला सकती हैं सुकून भरी नींद
गाड़ियों की डिलीवरी के लिए 1 महीने की वेटिंग, 4 महीने में ही कम पड़ गया सब्सिडी का 100 करोड़ का बजट
अफसरशाही की लेटलतीफी: अनुबंध रिन्यू नहीं होने से कबाड़ बनीं फूड टेस्टिंग वैन, 33 जिलों में मिलावटखोरों पर कार्रवाई ठप
राजधानी के 4 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में रामभरोसे चल रहीं सर्जरी: ऑपरेशन के दौरान खून की जरूरत पड़े तो रेफर करने के अलावा कोई विकल्प नहीं
गश्त छोड़ 'चुस्की' में मस्त हैं साहब, सिरगिट्टी में अपराधियों की मौज: सटोरिया सरेआम कह रहा- 'दोनों साहब को जाता है महीने का चढ़ावा'
कर्मचारियों के नाम पर 172 करोड़ की हेराफेरी: पूर्व आबकारी एमडी त्रिपाठी गिरफ्तार, 20 जुलाई तक रिमांड पर; रामगोपाल अग्रवाल से होगी पूछताछ
रायपुर डेयरी कॉलेज: 6 साल का इंतजार होगा खत्म, अगस्त में शुरू होगा शैक्षणिक डेयरी प्लांट; पढ़ाई के साथ कमाई भी कर सकेंगे विद्यार्थी