पांच अवैध शरणार्थियों के गायब होने पर SC की तल्ख टिप्पणी, 'क्या हम रोहिंग्या के लिए रेड कार्पेट बिछा दें'

पांच अवैध शरणार्थियों के गायब होने पर SC की तल्ख टिप्पणी, 'क्या हम रोहिंग्या के लिए रेड कार्पेट बिछा दें'

नई दिल्ली। पुलिस हिरासत में रखे गए पांच रोहिंग्या शरणार्थी अचानक लापता हो गए। इस घटना को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिसे सर्वोच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को फटकारते हुए केंद्र सरकार को नोटिस जारी करने से भी साफ इनकार कर दिया। 16 दिसंबर को रोहिंग्या शरणार्थियों के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। इसी बीच दायर की गई याचिका में पांच गुमशुदा शरणार्थियों के मामले को भी उसी तारीख को सुने जाने की मांग की गई थी।

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट से अपील की थी कि केंद्र सरकार को नोटिस जारी करते हुए इसका जवाब मांगा जाए, लेकिन कोर्ट ने इस याचिका को सिरे से खारिज कर दिया है। याचिकाकर्ता को फटकार लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा आपको पता है कि वो (रोहिंग्या) घुसपैठिए हैं। हमारी उत्तरी सीमा बहद संवेदनशील है। आपको अच्छी तरह से पता है कि देश में क्या हो रहा है। इसके बावजूद अगर कोई अवैध तरीके से देश में आता है, तो क्या आप चाहते हैं कि हम उनके लिए रेड कार्पेट बिछाएं?

SC ने खारिज की याचिका
सुप्रीम कोर्ट ने आगे कहा, "रोहिंग्या टनल के रास्ते अवैध तरीके से भारत में घुस आते हैं और आप चाहते हैं कि हम उन्हें खाना दें, रहने के लिए जगह दें और उनके बच्चों को शिक्षा मुहैया करवाएं। क्या आप हमसे ऐसे कानून की अपेक्षा करते हैं?" यह कहते हुए सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया है।

Read More Punjab News: अAK-47 से लेकर हैंड ग्रेनेड तक… अमृतसर में हथियारों की खेप बरामद, पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार