लाल किला ब्लास्ट कनेक्शन! डॉक्टर शाहीन के घर NIA की छापेमारी, इलाके में हड़कंप

लाल किला ब्लास्ट कनेक्शन! डॉक्टर शाहीन के घर NIA की छापेमारी, इलाके में हड़कंप

लखनऊ: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट की सहआरोपी लखनऊ की डॉक्टर शाहीन के घर सोमवार सुबह एनआईए की टीम के पहुंचते ही माहौल हड़कंप जैसा हो गया। आसपास के लोग भी अचानक बढ़ी हलचल देखकर चौकन्ने हो गए।

डॉक्टर शाहीन के घर के लोगों से अभी तक यूपी एसटीएफ, दिल्ली पुलिस और जम्मू-कश्मीर ने पूछताछ की थी, लेकिन अब एनआईए के आने के मामले की गंभीरता भी बढ़ती जा रही है। एनआईए की टीम ने डॉक्टर शाहीन के पिता के साथ ही परिवार के अन्य लोगों से पूछताछ की है। डॉक्टर शाहीन के मुख्य आरोपित मुज्जमिल से साथ निकाह की बात सामने आने के बाद से ही एनआईए ने उस पर शिकंजा कसा है।

एनआईए की टीमें लखनऊ के कैसरबाग के कंधारी बाजार में डॉक्टर शाहीन के पिता और मड़ियांव में उसके भाई परवेज के घर जांच करने पहुंची हैं। दिल्ली ब्लास्ट केस की जांच कर रही एनआईए देश भर में इससे जुड़े सभी संदिग्धों की पड़ताल कर रही है। इसके साथ ही एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के ठिकानों पर भी छापेमारी तेज कर दी है।

Read More Tarantaran BSF Action: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तरनतारन सेक्टर में दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक मारे गए

एनआईए की टीमें दक्षिण कश्मीर के शोपियां और पुलवामा में सक्रिय हैं। यहां मौलवी इरफान, डॉ. मुजम्मिल, डॉ. उमर और डॉ. आदिल के घरों पर तलाशी अभियान जारी है। सोमवार तड़के गिरफ्तार मौलवी इरफान के पैतृक गांव नादिगामिन (शोपियां) और डॉ. अदील व डॉ. मुजम्मिल के मलंगपोरा (पुलवामा) घरों पर एनआईए ने छापेमारी की। इस दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीमें भी मौजूद रही और पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान को अंजाम दिया गया।

Read More Drug Case: नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा! 8-10 लाख की अफीम बरामद, सोनीपत के दो आरोपी गिरफ्तार

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार