तखतपुर नगर पालिका में कांग्रेस की पूर्व विधायक की हुई वर्तमान विधायक धर्मजीत सिंह की रणनीति से करारी हार, पुष्पा श्रीवास को 10 के मुकाबले मिले मात्र 5 वोट,

तखतपुर नगर पालिका में कांग्रेस की पूर्व विधायक की हुई वर्तमान विधायक धर्मजीत सिंह की रणनीति से करारी हार, पुष्पा श्रीवास को 10 के मुकाबले मिले मात्र 5 वोट, बिलासपुर : तखतपुर नगर पालिका मे भाजपा की तरफ से लाये गए अविश्वास प्रस्ताव में कांग्रेस की नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा श्रीवास को करारी हार मिली […]

तखतपुर नगर पालिका में कांग्रेस की पूर्व विधायक की हुई वर्तमान विधायक धर्मजीत सिंह की रणनीति से करारी हार, पुष्पा श्रीवास को 10 के मुकाबले मिले मात्र 5 वोट,

बिलासपुर : तखतपुर नगर पालिका मे भाजपा की तरफ से लाये गए अविश्वास प्रस्ताव में कांग्रेस की नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा श्रीवास को करारी हार मिली है। अविश्वास प्रस्ताव के दौरान मतदान में नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा श्रीवास को 10 के मुकाबले मात्र पांच पार्षदों ने ही विश्वास जाहिर किया है। इस तरह नगर पालिका तखतपुर में कांग्रेस पार्टी और पूर्व विधायक को करारी हार का सामना करना पड़ा है।

जानकारी देते चले की 12 फरवरी को भ्रष्टाचार और अराजकता के अलावा कमीशनखोरी के आरोप लगाकर भाजपा पार्षदों ने नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा श्रीवास के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था।

Read More खंडवा में सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल: थाने का घेराव, पथराव और लाठीचार्ज, राहगीर युवती से मारपीट

आज यानी मंगलवार को तखतपुर नगर पालिका के 15 सदस्यीय पार्षदों ने मतदान किया। मतदान के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा श्रीवास के समर्थन में कुल पांच मत पड़े। जबकि भाजपा के समर्थन में 10 मत पड़े।

Read More ED की बड़ी कार्रवाई: अनिल अंबानी और रिलायंस पावर से जुड़े ठिकानों पर छापे, वित्तीय अनियमितताओं की जांच तेज

बताते चले कि साल 2019 में नगरी निकाय चुनाव के दौरान तखतपुर नगर पालिका का भी चुनाव हुआ। चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बराबर यानी 7- 7 पार्षद जीतकर आए। इसके अलावा निर्दलीय पार्षद वंदना बाला सिंह भी पार्षद बनी। तत्कालीन समय कांग्रेस विधायक के प्रभाव में वंदना सिंह ने कांग्रेस पार्टी का समर्थन किया। कांग्रेस की 8 पार्षदों की बहुमत से सरकार बनी। यह जीत वर्तमान विधायक धर्मजीत सिंह की रणनीति का नतीजा है।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

सरगांव: रजिस्ट्री पेपर में नाम साफ फिर भी पुलिस ने अज्ञात पर दर्ज की एफआईआर, सरगांव में किसान की करोड़ों की जमीन का फर्जीवाड़ा

राज्य

Supreme Court Remark: मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, समान कानून पर जोर Supreme Court Remark: मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, समान कानून पर जोर
नई दिल्ली। महिलाओं को संपत्ति और उत्तराधिकार में समान अधिकार देने की मांग से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान...
नहर किनारे खड़ी कार से दो शव बरामद, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शुरू की जांच, इलाके में दहशत
भाजपा नेता के बेटे पर गंभीर आरोप: युवती की शिकायत पर रेप केस दर्ज, वीडियो से ब्लैकमेल का दावा
दिल्ली के नांगलोई में भीषण हादसा: DTC बस ने कई लोगों को कुचला, 2 की मौत, गुस्साई भीड़ ने बसों में की तोड़फोड़ और आगजनी
Delhi Excise Case: हाईकोर्ट में CBI की याचिका पर सुनवाई, केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को नोटिस