ED की बड़ी कार्रवाई: अनिल अंबानी और रिलायंस पावर से जुड़े ठिकानों पर छापे, वित्तीय अनियमितताओं की जांच तेज

ED की बड़ी कार्रवाई: अनिल अंबानी और रिलायंस पावर से जुड़े ठिकानों पर छापे, वित्तीय अनियमितताओं की जांच तेज

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उद्योगपति अनिल अंबानी और उनसे जुड़ी कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आज सुबह मुंबई में कई स्थानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई कथित वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों की जांच के तहत की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक एजेंसी की कई टीमें एक साथ अलग-अलग ठिकानों पर तलाशी अभियान चला रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई में करीब 10 से 12 स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। इसमें रिलायंस पावर लिमिटेड और उससे जुड़े अधिकारियों व सहयोगियों के दफ्तरों और आवासीय परिसरों को जांच के दायरे में लिया गया है। बताया जा रहा है कि ED की करीब 15 विशेष जांच इकाइयों की टीम इस कार्रवाई में शामिल है, जो संदिग्ध वित्तीय लेनदेन और फंड ट्रांसफर से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। हालांकि, इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई कंपनियों से जुड़े संदिग्ध फंड डायवर्जन और लेनदेन की जांच का हिस्सा मानी जा रही है।

पहले भी हो चुकी है बड़ी कार्रवाई
फरवरी 2026 में ED ने अनिल अंबानी के मुंबई स्थित आलीशान आवास ‘अबोड’ को अस्थायी रूप से जब्त किया था। इस संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 3,500 करोड़ रुपये बताई जाती है। यह कार्रवाई रिलायंस कम्युनिकेशंस से जुड़े 40,000 करोड़ रुपये के कथित बैंक धोखाधड़ी मामले की जांच के तहत की गई थी। जांच एजेंसियों के अनुसार, इस केस में अब तक अंबानी समूह से जुड़ी 15,700 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं।

Read More Delhi Police Crackdown: दिल्ली प्रदर्शन पर फेक पोस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, 4 FIR दर्ज; 500 से ज्यादा पोस्ट हटाए गए

कथित लोन डायवर्जन की जांच
जांच एजेंसियों का आरोप है कि रिलायंस कम्युनिकेशंस ने कई बैंकों से लिए गए कर्ज की रकम को अलग-अलग कंपनियों और विदेशी खातों में ट्रांसफर किया। इस मामले में एसबीआई और यस बैंक समेत कई वित्तीय संस्थानों का जिक्र सामने आया है। इसके अलावा चीनी सरकारी बैंकों से जुड़े करीब 13,558 करोड़ रुपये के एक्सपोजर की भी जांच की जा रही है।

Read More Reservation News: धर्म परिवर्तन के बाद BC (Muslim) आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, जानें किस मामले में आया फैसला

बताया जा रहा है कि यह मनी लॉन्ड्रिंग जांच 2019 में सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर आगे बढ़ रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ED ने एक विशेष जांच दल (SIT) भी गठित किया है, जो वित्तीय लेनदेन और फंड के प्रवाह की विस्तृत पड़ताल कर रहा है।

Tags:

Latest News

क्या अपने ही साले की जांच करेंगे सिद्दीकी? 'चोर' की जांच 'डकैत' के हाथों सौंपकर सिस्टम कर रहा है भ्रष्टाचार को दफनाने की तैयारी ? क्या अपने ही साले की जांच करेंगे सिद्दीकी? 'चोर' की जांच 'डकैत' के हाथों सौंपकर सिस्टम कर रहा है भ्रष्टाचार को दफनाने की तैयारी ?
क्षमता से 53% ज्यादा कैदी, फिर भी 200 बंदियों की ओपन जेल नहीं हो सकी शुरू, हाईकोर्ट में पेश आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
न वेतन का भरोसा, न सीपीएफ का हिसाब! आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक नाराज
Rajnandgaon News: गोवंश का सिर मिलने से राजनांदगांव में तनावपूर्ण माहौल, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन और चक्काजाम
Raigarh News: राशन के हिसाब में बड़ा अंतर! सोनबरसा दुकान से चावल और नमक गायब, जांच के बाद FIR दर्ज
Supreme Court: बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना समाधान नहीं! ऑनलाइन सुरक्षा और मौलिक अधिकारों पर कोर्ट का जोर
Aamcho Bastar: न सड़क, न एंबुलेंस! बीमार महिला को कांवड़ में अस्पताल ले जाने को मजबूर ग्रामीण, विकास के दावों पर सवाल
CG News: डिप्टी CM अरुण साव चोटिल, लोरमी में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान लगी चोट; सिम्स में कराया इलाज
CG News: सरहदें पार कर मुकम्मल हुई मोहब्बत, नीदरलैंड के क्रिस्टीयान ने छत्तीसगढ़ की क्रिस्टीना को बनाया हमसफर
Korba News: कोरबा के बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, गिनती के दौरान खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल
Raipur Crime News: 53 लाख की उठाईगिरी के बाद गीजर-टीवी और खिलौनों में छिपाई रकम, हजारों CCTV फुटेज से पकड़े गए दो आरोपी
Kota Road Accident: कोटा एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, नाले में गिरी 25 यात्रियों से भरी टेंपो ट्रैवलर; 8 मौतों की सूचना