छत्तीसगढ़ विधानसभा में धान केंद्रों में चूहों के नुकसान को लेकर हंगामा, विपक्षी विधायक सस्पेंड

Leader_of_Opposition_Mahant_1773128716  रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज विपक्ष और सरकार के बीच धान खरीदी केंद्रों में चूहों द्वारा धान खाने के मुद्दे पर गंभीर तनाव देखने को मिला। विपक्ष ने इस मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव पेश किया, लेकिन सभापति आसंदी ने इसे अस्वीकार कर दिया।

इसके बाद विपक्षी सदस्य जोरदार नारेबाजी करने लगे और कई सदस्य गर्भगृह (वेल) में चले गए, जिन्हें तुरंत स्वमेव निलंबित कर दिया गया। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि चूहों के कारण सरकार के कुप्रबंधन से लगभग 4600 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार धान की सुरक्षा में पूरी तरह नाकाम रही।

स्थगन प्रस्ताव खारिज होने के बाद विपक्षी सदस्य पुनः वेल में पहुंचे, जिससे उन्हें दोबारा निलंबित किया गया। इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और ‘मुसवा’ के नाम पर सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। इसी बीच, सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण के मुद्दे को लेकर भी सदन में जमकर हंगामा हुआ। डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने सहकारी केंद्रीय बैंक भवन निर्माण में देरी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि वर्क ऑर्डर, टेंडर और भूमि पूजन के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया, इसलिए निर्माण शुरू नहीं हो पाया।

Read More शराब के लिए पैसे नहीं मिले तो टावर पर चढ़ा युवक! 125 फीट ऊंचाई पर घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने ऐसे बचाई जान

मंत्री केदार कश्यप ने जवाब दिया कि 2023 में स्वीकृति मिली थी, लेकिन वहां पार्किंग और अन्य सुविधाओं की कमी के कारण दूसरी जगह जमीन देखी जा रही है। हर्षिता बघेल ने कहा कि जब पहले ही सभी सुविधाएं देखकर टेंडर और भूमि पूजन हुआ था, तो अब देरी क्यों हो रही है और बैंक कब तक किराए के भवन में रहेगा। नेता प्रतिपक्ष भूपेश बघेल ने सरकार पर अतिक्रमणकारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया और कार्रवाई की तारीख पूछी। मंत्री ने कहा कि कलेक्टर को पत्र लिखा गया है और जल्द कार्रवाई होगी। लेकिन विपक्षी सदस्य असंतुष्ट रहे और नारेबाजी करते हुए वॉकआउट कर गए।

Read More खाता किसी का, खेल किसी और का! साइबर ठगी की रकम खपाने वाला म्यूल अकाउंट नेटवर्क बेनकाब, 2 गिरफ्तार

Tags:

Latest News

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार रुपए का सामान बरामद  सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार रुपए का सामान बरामद
डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलटी अनियंत्रित कार, 22 वर्षीय युवती की मौत, तीन घायल
बिना बीमा वाली पुलिस की गाड़ी ने ली थी दो युवकों की जान: 43 लाख का मुआवजा नहीं चुकाने पर अब DGP और कोरबा SP कार्यालय की संपत्ति कुर्क करने के आदेश
नगर निगम की 18 महीने में 9 की जगह मात्र 5 सामान्य सभा, शासन ने दिए दो माह में बैठक कराने के निर्देश
महिंद्रा शोरूम में बीमार वृद्ध महिला को बनाया बंधक, मामूली टक्कर से बढ़ा था विवाद, पुलिस ने दर्ज किया मामला
एल्युमिनियम की वेस्ट कटिंग पाइप चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
चाकूबाजी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पहले भी अन्य थानों में हैं कई केस दर्ज
इस विभाग के अधिकार क्षेत्र की हाई कोर्ट ने तय की सीमा, सिंगल बेंच के आदेश को रखा बरकरार
जस्टिस कृष्ण राम महापात्र होंगे छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के नए सीजे, सोमवार को होगा शपथ ग्रहण समारोह
Jagdalpur News: निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी कर रही थीं 8 नाबालिग बच्चियां, संयुक्त टीम ने मारा छापा; मौके से कराया रेस्क्यू
IGKV Paper Leak: पेपर लीक के बाद कल से दोबारा परीक्षा, अब ई-मेल से आएंगे प्रश्नपत्र; पासवर्ड के बिना नहीं खुलेगा पेपर
US Plane Crash: कैलिफोर्निया में एयरपोर्ट के पास धड़ाम हुआ छोटा विमान, 2 की मौत; दो घायल, जांच शुरू