खंडवा में सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल: थाने का घेराव, पथराव और लाठीचार्ज, राहगीर युवती से मारपीट

खंडवा में सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल: थाने का घेराव, पथराव और लाठीचार्ज, राहगीर युवती से मारपीट

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर देर रात बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। धर्मगुरु पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराज लोगों की भीड़ मोघट रोड थाने के बाहर जुट गई और जमकर प्रदर्शन किया। स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब प्रदर्शनकारियों ने थाने का घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि सैकड़ों की संख्या में लोग आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन भीड़ शांत नहीं हुई और विरोध प्रदर्शन तेज हो गया।

थाने में घुसकर किया हंगामा, पथराव भी हुआ
स्थिति तब बिगड़ गई जब कुछ प्रदर्शनकारी थाने परिसर में घुस गए और पुलिस अधिकारियों से तीखी बहस करने लगे। इसी दौरान भीड़ के एक हिस्से ने पथराव शुरू कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालात काबू से बाहर होते देख पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए भीड़ को तितर-बितर किया।

Read More छत्तीसगढ़ मंत्रालय में प्रशासनिक फेरबदल, आधा दर्जन अधिकारियों के विभाग बदले

राहगीर युवती से मारपीट का आरोप
हंगामे के बीच एक गंभीर घटना भी सामने आई। जानकारी के अनुसार स्कूटी से परिवार के साथ नवचंडी मेले जा रही एक युवती को प्रदर्शनकारियों ने रोककर उसके साथ अभद्रता और मारपीट की। पीड़िता ने बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

Read More Supreme Court: बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना समाधान नहीं! ऑनलाइन सुरक्षा और मौलिक अधिकारों पर कोर्ट का जोर

इलाके में भारी पुलिस तैनाती
घटना के बाद मोघट थाना, इमलीपुरा और आसपास के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति अब नियंत्रण में है और उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags:

Latest News

सस्पेंडेड IPS डांगी यौन शोषण केस: आरोप प्रमाणित होने पर चार्जशीट जारी; पीड़िता की आपत्ति के बाद हटे प्रशांत अग्रवाल, अब पारुल माथुर रखेंगी पक्ष सस्पेंडेड IPS डांगी यौन शोषण केस: आरोप प्रमाणित होने पर चार्जशीट जारी; पीड़िता की आपत्ति के बाद हटे प्रशांत अग्रवाल, अब पारुल माथुर रखेंगी पक्ष
स्वास्थ्य विभाग में बड़ा खेल सूचना के अधिकार की 26 प्रथम अपीलें 9 महीने से पेंडिंग कलेक्टर की बैठक से भी नदारद रहे अफसर
क्या अपने ही साले की जांच करेंगे सिद्दीकी? 'चोर' की जांच 'डकैत' के हाथों सौंपकर सिस्टम कर रहा है भ्रष्टाचार को दफनाने की तैयारी ?
क्षमता से 53% ज्यादा कैदी, फिर भी 200 बंदियों की ओपन जेल नहीं हो सकी शुरू, हाईकोर्ट में पेश आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
न वेतन का भरोसा, न सीपीएफ का हिसाब! आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक नाराज
Rajnandgaon News: गोवंश का सिर मिलने से राजनांदगांव में तनावपूर्ण माहौल, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन और चक्काजाम
Raigarh News: राशन के हिसाब में बड़ा अंतर! सोनबरसा दुकान से चावल और नमक गायब, जांच के बाद FIR दर्ज
Supreme Court: बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना समाधान नहीं! ऑनलाइन सुरक्षा और मौलिक अधिकारों पर कोर्ट का जोर
Aamcho Bastar: न सड़क, न एंबुलेंस! बीमार महिला को कांवड़ में अस्पताल ले जाने को मजबूर ग्रामीण, विकास के दावों पर सवाल
CG News: डिप्टी CM अरुण साव चोटिल, लोरमी में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान लगी चोट; सिम्स में कराया इलाज
CG News: सरहदें पार कर मुकम्मल हुई मोहब्बत, नीदरलैंड के क्रिस्टीयान ने छत्तीसगढ़ की क्रिस्टीना को बनाया हमसफर
Korba News: कोरबा के बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, गिनती के दौरान खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल