राष्ट्रीय जगत विजन : छत्तीसगढ़ में ED की फिर छापेमारी शुरू, कोल खनन परिवहन घोटाले के प्रदेश मुख्यालय भिलाई में ट्रांसपोर्टर के ठिकानो पर छापा, कई रसूखदारों की बोलती बंद, सुर्खियों में ‘राजकुमार’

राष्ट्रीय जगत विजन : छत्तीसगढ़ में ED की फिर छापेमारी शुरू, कोल खनन परिवहन घोटाले के प्रदेश मुख्यालय भिलाई में ट्रांसपोर्टर के ठिकानो पर छापा, कई रसूखदारों की बोलती बंद, सुर्खियों में ‘राजकुमार’ रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोल खनन परिवहन घोटाले में शामिल गिरोह को धर दबोचने के लिए ED ने चौतरफा अपना शिकंजा कस […]


राष्ट्रीय जगत विजन : छत्तीसगढ़ में ED की फिर छापेमारी शुरू, कोल खनन परिवहन घोटाले के प्रदेश मुख्यालय भिलाई में ट्रांसपोर्टर के ठिकानो पर छापा, कई रसूखदारों की बोलती बंद, सुर्खियों में ‘राजकुमार’


रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोल खनन परिवहन घोटाले में शामिल गिरोह को धर दबोचने के लिए ED ने चौतरफा अपना शिकंजा कस दिया है। रायपुर से सटे भिलाई में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके पुत्र चैतन्य बघेल के करीबी ट्रांसपोर्टर और कुछ कारोबारियों के ठिकानो पर ED की दबिश की खबर आ रही है। सूत्र बताते है कि ED ने भिलाई में छापेमारी की है, अचल भाटिया नामक शख्स की गतिविधियों को कोल खनन परिवहन खनन घोटाले के दायरे में पाए जाने के बाद ED की दबिश की खबर है। बताया जा रहा है कि ED ने भिलाई के अलावा दुर्ग, पाटन और रायपुर में कई रसूखदारों के काले कारनामो की भी पड़ताल शुरू कर दी है।

बताते है कि रायपुर में भी आधा दर्जन नए ठिकानो को जाँच पड़ताल के दायरे में लिया गया है। इसमें ज्यादातर फर्म और कंपनियां अखिल भारतीय सेवाओं के कुछ चुनिंदा अधिकारियो की उनके नाते रिश्तेदारों के नाम पर संचालित बताई जाती है।

Read More रेलवे पर साजिश का पर्दाफाश: असामाजिक तत्वों ने ट्रेन पलटाने की दिखाई मंशा, लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

सूत्रों के मुताबिक कोल खनन माफियाओ और आरोपियों के ठिकानो पर दबिश के दौरान ED को कई ऐसे दस्तावेजी और डिजिटल साक्ष्य हाथ लगे है, जिससे पता पड़ता है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कार्यालय ही कोल खनन परिवहन घोटाले की असल जड़ था। बताते है कि यहां पदस्थ उपसचिव सौम्या चौरसिया की निगरानी में सुनियोजित रूप से ब्लैक मनी इकठ्ठा की जा रही थी। सूत्र बताते है कि सौम्या के अलावा सत्ता प्रमुख भी अपने अधिकारों के दुरूपयोग से वाकिफ थे।

Read More बचपन पर खतरा या सिर्फ धमकी? दिल्ली के स्कूलों में बम अलर्ट, छात्रों को सुरक्षित निकाला गया, सर्च ऑपरेशन जारी

सूत्रों का दावा है कि ED के पास कई ऐसे पुख्ता साक्ष्य उपलब्ध है, जिससे पता पड़ता है कि भ्रष्टाचार का उद्गम स्थल ‘पाटन-भिलाई’ में ही स्थित है। बताया जाता है कि भिलाई में कई ट्रांसपोर्टर और परिवहन कारोबार से जुड़े लोगो से पूछताछ शुरू हो गई है। यहां ED के पूर्व आयकर विभाग ने भी दबिश दी थी।

बताते है कि भिलाई और पाटन में सौम्या चौरसिया की करोडो की बेनामी संपत्ति है। बताते है कि छापेमारी में ED के साथ केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों का दस्ता मौजूद है। बताते है कि चर्चित ट्रांसपोर्टर के ठिकानो पर छापेमारी की खबर लगते ही हड़कंप है। कोल खनन परिवहन घोटाले से लाभान्वित हितग्राहियो में स्थानीय ट्रांसपोर्टर ‘राजकुमार’ की अगुवाई में ही विकास का पहिया दौड़ा रहे थे। फिरहाल पड़ताल जारी है।

लेखक के विषय में

More News

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया फिर गिरफ्तार, अब जेल में कटेगी रातें प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप

राज्य

इस राज्य में 3 साल में 2800 किसानों ने की आत्महत्या, सरकार ने विधानसभा में पेश किए आंकड़े इस राज्य में 3 साल में 2800 किसानों ने की आत्महत्या, सरकार ने विधानसभा में पेश किए आंकड़े
नई दिल्ली। कर्नाटक में पिछले तीन सालों में 2,809 किसानों ने आत्महत्या की है। राज्य सरकार ने विधानसभा में किसानों...
पश्चिम बंगाल में खेल मंत्री का बड़ा कदम: मेसी विवाद के बाद अरूप विश्वास ने दिया इस्तीफा
इंजीनियर ने बनाया मोबाइल टावर चोरी का गिरोह, उड़ाए 50 लाख के बेस-बैंड, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
1 करोड़ के इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए खुद की मौत का ड्रामा, अनजान शख्स को कार में लिफ्ट देकर उतारा मौत के घाट, ऐसे हुआ खुलासा,
मथुरा एक्सप्रेसवे हादसा: कोहरे में 7 बसें और 2 कारों की भीषण टक्कर, 13 की मौत, दो दर्जन घायल