होली पर बिलासपुर पुलिस का सख्त पहरा, 128 बदमाश भेजे गए जेल चप्पे चप्पे पर तैनात है पुलिस बल

होली पर बिलासपुर पुलिस का सख्त पहरा, 128 बदमाश भेजे गए जेल चप्पे चप्पे पर तैनात है पुलिस बल

बिलासपुर. होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिलासपुर पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी है। हुड़दंगियों और आदतन अपराधियों पर नकेल कसते हुए पुलिस ने 128 गुंडा बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके साथ ही शहर के सभी प्रमुख चौक चौराहों पर पुलिस बल तैनात कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। होलिका दहन के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने देर रात तक सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

रात 2 बजे तक अधिकारियों ने किया गश्त

सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के लिए शहर भर में चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं जहां पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल और अधिकारी तैनात हैं। पूरे शहर में 78 पेट्रोलिंग वाहन लगातार गश्त कर रहे हैं। इनमें प्रत्येक वाहन में एक एक अधिकारी के साथ छह छह जवान तैनात हैं। इसके अलावा 37 बाइक पेट्रोलिंग टीमें भी सक्रिय हैं जिनमें दो दो जवान शामिल हैं। होलिका दहन के दौरान बीती रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और प्रशिक्षु आईपीएस सहित तमाम अधिकारियों ने रात दो बजे तक सभी पॉइंट चेक किए। पुलिस के अनुसार सभी जगह स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है।

Read More डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू

प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गुंडा बदमाशों पर कार्रवाई..

Read More Korba News: पुलिस की निगरानी पर उठे सवाल, अस्पताल के स्पेशल वार्ड में मोबाइल चलाता मिला दुष्कर्म का आरोपी!

होली के मद्देनजर पुलिस ने शहर में व्यापक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। नई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता बीएनएसएस के तहत सख्त कदम उठाते हुए 128 आदतन निगरानी और गुंडा बदमाशों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर सीधे जेल भेज दिया गया है।इसके अलावा पुलिस ने अन्य धाराओं में भी बड़ी कार्रवाई की है जो इस प्रकार है

  •  337 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 126 और 135 बीएनएसएस के तहत बाउंड ओवर की कार्रवाई की गई है।
  •   36 आदतन अपराधियों पर धारा 129 बीएनएसएस के तहत सदा आचरण बनाए रखने के लिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
  •  19 संदिग्ध व्यक्तियों पर धारा 128 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है।

अवैध हथियार और शराब पर भी नजर 

त्यौहार के दौरान अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 64 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

पुलिस की अपील शांति से मनाएं त्यौहार

बिलासपुर पुलिस ने शहर के सभी आम नागरिकों से अपील की है कि वे रंगों का यह पर्व सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। 

Tags:

Latest News

Oppo Find X10 Series: 22 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होंगे नए फ्लैगशिप फोन, 200MP कैमरा और बड़े ऑफर्स पर नजर Oppo Find X10 Series: 22 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होंगे नए फ्लैगशिप फोन, 200MP कैमरा और बड़े ऑफर्स पर नजर
पैंट की जेब में मोबाइल, गोद में लैपटॉप! क्या आपकी ये आदत स्पर्म क्वालिटी को कर सकती है प्रभावित? जानें सच
10वां चालान , शराब घोटाला: 27 हजार पन्नों की चार्जशीट में 42 नए आरोपी, 22 कंपनियों पर भी शिकंजा: इधर गिरफ्तारी के बिना सीधे चालान पेश करने पर उठे गंभीर सवाल; क्या एजेंसियों की मर्जी से चल रहा है कानून?
300 करोड़ स्वाहा, फिर भी पर्यटक नदारद: बाघ-शेर पालने अब उद्योगपतियों के आगे हाथ फैलाएगा वन विभाग
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी की 2008 वाली शिक्षक भर्ती का मामला राजभवन पहुंचा; सांसद तनुज पुनिया ने राज्यपाल से मांगी दोषियों पर कार्रवाई, पूर्व कुलपति सच्चिदानंद जोशी और सिलेक्शन कमेटी पर लटकी तलवार
Tula Sankranti 2026: तुला संक्रांति पर क्यों किया जाता है गंगा स्नान? जानें पूजा विधि और पुण्य काल
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 42 लोग आरोपी
नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला: मुस्कान-साहिल को फांसी, कोर्ट ने महाभारत का दिया हवाला
CM हेल्पलाइन की शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई, शिक्षा विभाग की लापरवाही, दो अधिकारियों को नोटिस जारी
छत्तीसगढ़ के इस आईएएस को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय में बने डिप्टी सेक्रेटरी
पहचान पत्र के बिना दिया कमरा तो मकान मालिक पर होगा केस, किराएदार रखने से पहले थाने को देनी होगी पूरी कुंडली
ममता हुई शर्मसार, मां ने किया 1.80 लाख में 9 महीने के बच्चे का सौदा, पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया बरामद