हाईकोर्ट बार एसोसिएशन महिलाओं को भी तरजीह : 17 पदों के लिए होगी वोटिंग और 5 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन महिलाओं को भी तरजीह : 17 पदों के लिए होगी वोटिंग और 5 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित

बिलासपुर।  हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर बड़ी खबर आई है। स्टेट बार काउंसिल के निर्देश के बाद अब चुनाव में पदों की संख्या बढ़ा दी गई है। इस बार कुल 17 पदों के लिए चुनाव होंगे जिनमें से 5 पद खास तौर पर महिला वकीलों के लिए आरक्षित रखे गए हैं। चुनाव को लेकर अंतिम मतदाता सूची भी जारी कर दी गई है जिसमें कुल 1418 वकीलों के नाम शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए यह बदलाव किया गया है।

अहम पदों पर महिलाओं की भी दावेदारी

अब तक बार एसोसिएशन में केवल 15 पदों के लिए चुनाव होते थे और महिलाओं के पास सिर्फ दो ही आरक्षित सीटें होती थीं। लेकिन नए नियमों के तहत अब महिला वकीलों की भागीदारी बढ़ गई है। उपाध्यक्ष महिला का एक पद होगा जिसके लिए 20 साल की वकालत का अनुभव जरूरी है। इसी तरह सह सचिव महिला और सांस्कृतिक सचिव महिला के लिए एक एक पद तय किए गए हैं। इन पदों के लिए 7 साल का अनुभव होना अनिवार्य है। कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर भी दो सीटें महिलाओं के लिए अलग से रखी गई हैं।

Read More न्यूजक्लिक को बड़ी राहत दिल्ली हाई कोर्ट ने रद्द की एफआईआर ईडी जांच पर भी रोक...

अध्यक्ष के लिए 20 साल तो सचिव के लिए चाहिए 15 साल का अनुभव

Read More राजधानी में गैंगवार: पुरानी रंजिश और जेल कनेक्शन की भनक के बावजूद सोती रही पुलिस, सरेआम चले चाकू

चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए अनुभव के कड़े नियम बनाए गए हैं। अध्यक्ष पद का चुनाव वही लड़ सकेगा जिसके पास कम से कम 20 साल की सक्रिय वकालत का अनुभव हो। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सचिव पद के लिए 15 साल की वकालत जरूरी है। कोषाध्यक्ष और सह सचिव बनने के लिए 10 साल का अनुभव चाहिए। सांस्कृतिक सचिव और कार्यकारिणी के अन्य 5 पदों के लिए 7 साल का वकालत अनुभव तय किया गया है। इन नियमों से साफ है कि इस बार अनुभवी वकीलों के हाथ में ही बार की कमान होगी।

फरवरी में होगा फैसला: यह रहा चुनाव का पूरा कार्यक्रम

बार एसोसिएशन ने चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 28 जनवरी से लेकर 30 जनवरी तक नामांकन फॉर्म बांटे और जमा किए जाएंगे। 31 जनवरी को फॉर्म की जांच होगी। जो वकील अपना नाम वापस लेना चाहते हैं वे 4 और 5 फरवरी को ऐसा कर सकेंगे। सबसे अहम दिन 12 फरवरी होगा जब सुबह 10:30 से शाम 5:00 बजे तक वोट डाले जाएंगे। अगले दिन यानी 13 फरवरी को वोटों की गिनती होगी और नतीजों की घोषणा की जाएगी। जीतने वाले उम्मीदवारों को 16 फरवरी को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

 

Tags:

Latest News

आबकारी मंत्री देवांगन के शराब के पैसे से चल रही महतारी वंदन योजना वाले बयान पर बवाल,कांग्रेस बोली महिलाओं का घर उजाड़कर कैसा लाभ दे रही सरकार आबकारी मंत्री देवांगन के शराब के पैसे से चल रही महतारी वंदन योजना वाले बयान पर बवाल,कांग्रेस बोली महिलाओं का घर उजाड़कर कैसा लाभ दे रही सरकार
भरोसे की कीमत 2 करोड़? शक्कर कारोबारियों का आरोप- यूनियन के नाम पर बनाया नेटवर्क, उधार में माल लेकर नहीं किया भुगतान, पिता-पुत्र पर FIR
वायुसेना के विमान से पहुंचे NEET-UG के प्रश्नपत्र, 21 जून की परीक्षा से पहले सुरक्षा का अभेद्य कवच
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का बजा बिगुल! 13 जुलाई से शुरू होगी सियासी जंग, सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष
नितिन नबीन के दौरे से बढ़ी सियासी बेचैनी! क्या छत्तीसगढ़ बीजेपी में होने वाला है बड़ा बदलाव?
गरीबों की सेहत से खिलवाड़? सरकारी अस्पतालों में ‘खराब दवाओं’ की सप्लाई का आरोप, कांग्रेस ने राज्यपाल से की जांच की मांग
CM Helpline 1076: 5 दिन में 15 हजार शिकायतें, क्या बुनियादी सुविधाओं पर फेल हो रहा सिस्टम?
CBSE का बड़ा फैसला! अब नवमी-दसवीं में भी पढ़नी होंगी तीन भाषाएं, दो भारतीय भाषाएं अनिवार्य
कन्या विवाह योजना पर उठे सवालों पर सरकार का जवाब! मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- जांच में नहीं मिली कोई गड़बड़ी
822 वोट से 20 सांसद तक! रातोंरात सियासत के केंद्र में आई NCPI, TMC के बागियों ने बदला ठिकाना ?
बंगाल की सियासत में फिर हलचल! शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के बीच ED के सामने पहुंचे अभिषेक बनर्जी
हाथियों को छेड़ने की कोशिश! जान हथेली पर रखकर झुंड के करीब पहुंचे ग्रामीण, वायरल VIDEO ने बढ़ाई चिंता