भ्रष्टाचार मामले में 13 ठिकानों पर आईटी के छापे, से 50 करोड़ के घोटाले का हुआ खुलासा, खास दस्तावेजों को किया है जब्त

भ्रष्टाचार मामले में 13 ठिकानों पर आईटी के छापे, से 50 करोड़ के घोटाले का हुआ खुलासा, खास दस्तावेजों को किया है जब्त रायपुर : आयकर विभाग को लोहा एवं कोयला कारोबारी, आरामिल संचालक और रेलवे ठेकेदारों के ठिकानों में 50 करोड़ रुपए से ज्यादा की गड़बड़ी मिली है। इसमें कच्चे में 10 करोड़ के […]

भ्रष्टाचार मामले में 13 ठिकानों पर आईटी के छापे, से 50 करोड़ के घोटाले का हुआ खुलासा, खास दस्तावेजों को किया है जब्त

रायपुर : आयकर विभाग को लोहा एवं कोयला कारोबारी, आरामिल संचालक और रेलवे ठेकेदारों के ठिकानों में 50 करोड़ रुपए से ज्यादा की गड़बड़ी मिली है। इसमें कच्चे में 10 करोड़ के कैश ट्रांजेक्शन, 10 करोड़ वेतन का भुगतान, 15 करोड़ के लेनदेन के साथ ही गोदाम में 14 करोड़ से ज्यादा के स्टॉक से संबंधित दस्तावेज शामिल हैं। 6 दिनों तक जांच करने के बाद दस्तावेजों को जब्त कर आईटी की टीम रविवार की सुबह लौटी। जब्त किए गए दस्तावेजों की स्क्रूटनी करने के बाद कारोबारी समूह के संचालक और ठेकेदारों से पूछताछ होगी।

इस दौरान दस्तावेजी साक्ष्य पेश करने पर उसकी जांच कर टैक्स चोरी निर्धारित की जाएगी। टीम ने 18 जुलाई को रायपुर व बिलासपुर के लोहा, कोयला, आरामिल और रेलवे ठेकेदार के 13 ठिकानों पर छापा मारा था और 1.75 करोड़ की ज्वैलरी व 2.50 करोड़ रुपए का हिसाब नहीं देने पर उसे जब्त किया था।

Read More होली 2026: अंबेडकर अस्पताल अलर्ट मोड पर, 24x7 इमरजेंसी सेवा जारी, ओपीडी रहेगी बंद

करोड़ों रुपए के वार्षिक टर्नओवर वाले समूह से जुड़े कारोबारियों द्वारा पिछले 5 वर्ष से लगातार कम रिटर्न जमा किया जा रहा था। साथ ही प्रोडक्शन लगातार कम होने और मंदी का हवाला देते हुए कारोबारी नुकसान दिखाया जा रहा था, जबकि उनका टर्नओवर बढ़ने के साथ ही फैक्ट्री का प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए निवेश, थोक में आयरन ओर की खरीदी की गई थी। वहीं रेलवे ठेकेदार द्वारा पिछले काफी समय से बड़ी निविदा हासिल की गई थी। इसके पूरा होने पर रेलवे द्वारा भुगतान भी किया गया था।इसके बाद कारोबारी समूह और रेलवे ठेकेदार द्वारा टैक्स की चोरी की जा रही थी। इसके दस्तावेज मिलने पर आईटी की टीम ने छापामारा।

Read More कमिश्नरी सिस्टम पर कानूनी सवाल: हाईकोर्ट ने गृह सचिव और इंदौर पुलिस आयुक्त को जारी किया नोटिस, जाने क्या है मामला.....

आयकर विभाग को नान एमडी मनोज सोनी, मार्कफेड दफ्तर और राइस मिलरों के ठिकानों में लेनदेन की कच्ची रसीदें मिली हैं। यह कस्टम मिलिंग के एवज में दिए जाने वाले प्रोत्साहन राशि के एवज में लिए जाने वाले कमीशन से संबंधित बताए जाते हैं। इन सभी को जांच के लिए जब्त किया गया है। बता दें कि आईटी की टीम ने 18 जुलाई की देररात को नान एमडी, मार्कफेड दफ्तर व राइस मिलर्स के रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, महासमुंद, धमतरी और खरोरा स्थित 17 ठिकानों पर छापा मारा था।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पीसीसी कोषाध्यक्ष एवं नान अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, राजनांदगांव के आदिमजाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त श्रीकांत दुबे, कोरबा के निगम कमीश्रर प्रभाकर पांडेय सहित अन्य के ठिकानों पर जांच पूरी करने के बाद शानिवार की देर रात लौटी। तलाशी के दौरान उनके ठिकानों से जांच के लिए दस्तावेज जब्त किए गए है। साथ ही सभी को पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर बुलवाए जाने पर उपस्थिति दर्ज कराने कहा गया है।

बताया जाता है कि तलाशी के दौरान पीसीसी अध्यक्ष, आदिमजाति विभाग के सहायक आयुक्त, कोरबा निगम आयुक्त के साथ ही सीए अनुप गुप्ता, लोहा कारोबारी एवं ठेकेदार सुनील रामदास, ऋषभ सोनी, अशोक अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, संजय शेंडे और टीआर सिंह के ठिकानों से बड़ी संख्या में दस्तावेज जब्त किया गया है

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम की खेती का खुलासा, 5 एकड़ में लहलहा रही थी नशीली फसल

राज्य

Supreme Court Remark: मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, समान कानून पर जोर Supreme Court Remark: मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, समान कानून पर जोर
नई दिल्ली। महिलाओं को संपत्ति और उत्तराधिकार में समान अधिकार देने की मांग से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान...
नहर किनारे खड़ी कार से दो शव बरामद, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शुरू की जांच, इलाके में दहशत
भाजपा नेता के बेटे पर गंभीर आरोप: युवती की शिकायत पर रेप केस दर्ज, वीडियो से ब्लैकमेल का दावा
दिल्ली के नांगलोई में भीषण हादसा: DTC बस ने कई लोगों को कुचला, 2 की मौत, गुस्साई भीड़ ने बसों में की तोड़फोड़ और आगजनी
Delhi Excise Case: हाईकोर्ट में CBI की याचिका पर सुनवाई, केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को नोटिस