होली 2026: अंबेडकर अस्पताल अलर्ट मोड पर, 24x7 इमरजेंसी सेवा जारी, ओपीडी रहेगी बंद

होली 2026: अंबेडकर अस्पताल अलर्ट मोड पर, 24x7 इमरजेंसी सेवा जारी, ओपीडी रहेगी बंद

रायपुर। होली पर्व के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की बाधा न आए, इसे सुनिश्चित करने के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने सभी विभागाध्यक्षों, चिकित्सकों, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ को विशेष दिशा-निर्देश जारी कर त्योहार के दिन सतर्क और तैनात रहने को कहा है।

ओपीडी बंद, लेकिन आपात सेवा रहेगी निर्बाध
4 मार्च को शासकीय अवकाश के चलते बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) का संचालन स्थगित रहेगा। हालांकि, आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं 24 घंटे पूर्ववत संचालित होंगी। संभावित सड़क दुर्घटनाओं, जलने, एलर्जी या अन्य आपात स्थितियों को ध्यान में रखते हुए इमरजेंसी विभाग को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

वार्डों में जीवन रक्षक दवाओं का पर्याप्त भंडार
अस्पताल प्रबंधन ने सभी वार्डों में आवश्यक दवाइयों और जीवन रक्षक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के त्वरित उपचार के लिए अतिरिक्त स्टाफ की ड्यूटी भी निर्धारित की गई है, ताकि किसी को भी असुविधा न हो।

Read More CG Weather Today: बादल-बारिश से सराबोर रहेगा छत्तीसगढ़, इन इलाकों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

डीकेएस अस्पताल तक एम्बुलेंस सुविधा
जरूरत पड़ने पर मरीजों को सुपर स्पेशियलिटी उपचार के लिए डीकेएस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल रेफर किया जाएगा। इसके लिए अंबेडकर अस्पताल से डीकेएस अस्पताल तक एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध रहेगी, जिससे गंभीर मरीजों को तुरंत उच्चस्तरीय चिकित्सा मिल सके।

Read More जिले में स्वाइन फ्लू की दस्तक, एक साथ 7 मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाया सर्विलांस

सुरक्षा व्यवस्था भी सुदृढ़
त्योहार के दौरान अस्पताल परिसर में सुरक्षा प्रबंध कड़े किए गए हैं। प्रबंधन ने नागरिकों से अपील की है कि रंगों के त्योहार को सुरक्षित तरीके से मनाएं और किसी भी चिकित्सीय आपात स्थिति में सीधे इमरजेंसी विभाग से संपर्क करें। अस्पताल प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि होली के उल्लास के बीच स्वास्थ्य सेवाओं में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और मरीजों की देखभाल सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

पीछा करने की बात को लेकर हुआ था विवाद, चौकीदार की हत्या का चंद घंटों में खुलासा, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार पीछा करने की बात को लेकर हुआ था विवाद, चौकीदार की हत्या का चंद घंटों में खुलासा, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
त्योहारों से पहले सीपत पुलिस का शिकंजा, आर्म्स एक्ट में तीन बदमाशों पर कार्रवाई, चार स्थायी वारंटी भी पकड़े गए
हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार पर लगाया 10 हजार का जुर्माना, 8 अक्टूबर तक रिपोर्ट पेश करने का अंतिम मौका
महिला ओबीसी कोटे में पुरुषों की नियुक्ति गलत, हाई कोर्ट ने 3 लाख मुआवजे का दिया आदेश
हाई कोर्ट का अहम फैसला: वरिष्ठता विज्ञापन से नहीं, नियुक्ति की तारीख से होगी तय
डोंगरगढ़ की देवी के नाम पर फिर छिड़ी बहस: बमलाई, बम्लेश्वरी या बगलामुखी? गोंड समाज की आपत्ति के बाद इतिहास पर उठे सवाल
हथौड़ा लेकर पहुंचा हत्यारा... रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर की बेरहमी से हत्या, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, चोरी या पुरानी रंजिश, पुलिस दोनों एंगल से कर रही जांच
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में बंद रहेंगी शराब और मांस की दुकानें, सरकार ने जारी किए निर्देश
Satyendar Jain Bail: सत्येंद्र जैन को DJB केस में कोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार मामले में मिली जमानत
Tibet Earthquake: बाढ़ की तबाही के बाद तिब्बत फिर हिला, 5.0 तीव्रता के भूकंप से दहशत; 10 KM नीचे था केंद्र
Delhi Gangwar: ‘समझौते’ के बहाने दिल्ली बुलाया, किराए के मकान में रची हत्या की साजिश; गुड्डू बादशाह मर्डर में 8 गिरफ्तार
NALSAR Controversy: सुप्रीम कोर्ट ने BCI को लगाई फटकार, लॉ छात्रों के आचरण पर रोक लगाने का अधिकार नहीं