विष्णु देव साय की नई सरकार में पुलिस महकमे में फिर से पुराने किनारे रहे वरिष्ठों पर निगाहें

विष्णु देव साय की नई सरकार में पुलिस महकमे में फिर से पुराने किनारे रहे वरिष्ठों पर निगाहें रायपुर : नई सरकार गठन के बाद अब पुरानी योजनाओं की समीक्षा शुरू हो गई है। साथ ही प्रदेश के उन अफसरों पर नजर रखी जा रही है, जिन्हें सरकार के प्रसाद पर्यंत अच्छा रिस्पांस मिला। ऐसे […]

विष्णु देव साय की नई सरकार में पुलिस महकमे में फिर से पुराने किनारे रहे वरिष्ठों पर निगाहें


रायपुर : नई सरकार गठन के बाद अब पुरानी योजनाओं की समीक्षा शुरू हो गई है। साथ ही प्रदेश के उन अफसरों पर नजर रखी जा रही है, जिन्हें सरकार के प्रसाद पर्यंत अच्छा रिस्पांस मिला। ऐसे जूनियर अफसरों के सामने सीनियर अफसर किनारे कर लूप लाइन में भेज दिए गए थे । उन अफसरों को उम्मीद है कि अब नई सरकार उन्हें मौका अवश्य देगी। पुलिस और वन विभाग में ऐसे कारनामों को बोलबाला रहा है। पिछली सरकार के प्रस्ताव को केंद्र के देर से स्वीकृति की वजह से अशोक जुनेजा अब भी डीजीपी के पद पर पदस्थ हैं। तकनीकी कारणों से उनका कार्यकाल अगले साल खत्म होगा। सरकार बदलने के बाद अब इस पद पर नई पदस्थापना किए जाने की पहल शुरू हो गई है।

प्रदेश में कई सीनियर पुलिस अफसरों में 1990 बैच के आईपीएस राजेश मिश्रा जी विशेष डीजी के पद पर एफएसएल में पदस्थ हैं। विभाग में वे सबसे सीनियर होने के साथ ही अच्छे आईपीएस के रूप में जाने जाते हैं। हालांकि सरकार चाहती है कि विभाग को अच्छा बनाने के लिए कड़े निर्णय लेने वाले अफसर ही चलाएं। उनका रिटायरमेंट अगले साल होना है, ऐसे में उनका नाम सबसे ऊपर हैं।

वहीं दूसरे नंबर में अरुण देव गौतम, पवन देव, और एसआरपी कल्लूरी का नाम भी चल रहा है। अभी सरकार ने पुलिस प्रशासन की नक्सल गतिविधियों के चलते समीक्षा उपरी स्तर पर की है। सरकार ने इनसे कड़ाई से निपटने का प्लान तैयार किया है। ऐसे में स्वच्छ छवि के अफसर को विभाग की कमान देने से अभियान अच्छा चलेगा। राजेश मिश्रा की छवि स्वच्छ और बेदाग हैं।

Read More रायपुर कमिश्नरी से सटे रायपुर ग्रामीण में मनी खून की होली एक दिन में तीन हत्याएं और गहरी नींद में सोता रहा महकमा

रमन सरकार के समय वरिष्ठता के आधार पर पुलिस मुख्यालय का संचालन होता रहा है । कांग्रेस सरकार आने के बाद वरिष्ठ लोगों को दरकिनार कर दिया गया। सरकार बदलने के बाद अब फिर से वरिष्ठता को प्राथमिमकता दिए जाने की शुरूआत होगी। वहीं विशेष डीजी के पद पर एफएससल की कमान संभाल रहे हैं। अब देखना है कि नए साल में नई सरकार का तोहफा किसे मिलता हैं।

Read More होली की खुशियां मातम में बदलीं: मामूली विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, नाबालिग सहित 8 आरोपी गिरफ्तार

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

अफीम खेती विवाद: कांग्रेस ने बनाई 10 सदस्यीय जांच कमेटी, पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम को सौंपी जिम्मेदारी

राज्य

Supreme Court Remark: मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, समान कानून पर जोर Supreme Court Remark: मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, समान कानून पर जोर
नई दिल्ली। महिलाओं को संपत्ति और उत्तराधिकार में समान अधिकार देने की मांग से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान...
नहर किनारे खड़ी कार से दो शव बरामद, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शुरू की जांच, इलाके में दहशत
भाजपा नेता के बेटे पर गंभीर आरोप: युवती की शिकायत पर रेप केस दर्ज, वीडियो से ब्लैकमेल का दावा
दिल्ली के नांगलोई में भीषण हादसा: DTC बस ने कई लोगों को कुचला, 2 की मौत, गुस्साई भीड़ ने बसों में की तोड़फोड़ और आगजनी
Delhi Excise Case: हाईकोर्ट में CBI की याचिका पर सुनवाई, केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को नोटिस