रायपुर कमिश्नरी से सटे रायपुर ग्रामीण में मनी खून की होली एक दिन में तीन हत्याएं और गहरी नींद में सोता रहा महकमा

रायपुर कमिश्नरी से सटे रायपुर ग्रामीण में मनी खून की होली एक दिन में तीन हत्याएं और गहरी नींद में सोता रहा महकमा

रायपुर।राजधानी रायपुर से सटे ग्रामीण इलाकों में होली का त्यौहार रंग और गुलाल के जगह खून खराबे का निशान छोड़ गया। जिले के आरंग विधानसभा और खरोरा थाना क्षेत्रों में एक के बाद एक तीन निर्मम हत्याओं ने पूरी कानून व्यवस्था को झकझोर कर रख दिया है। जहां एक ओर तीन परिवारों में मातम पसरा था वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक लापरवाही का एक ऐसा शर्मनाक चेहरा सामने आया जिसने पूरी पुलिसिंग व्यवस्था और सुशासन दावों पर सुस्ताशन का टैग लगा दिया। 

सूत्रों और मैदानी हालात की मानें तो जिस वक्त जिले में सिलसिलेवार हत्याएं हो रही थीं उस दौरान नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा अपने निवास पर दिन में ही सोती रहीं। जिले की कमान संभालने वाली इस अधिकारी का यह पहला जिला है लेकिन कमान इतनी ढीली नजर आई कि किसी भी थाना प्रभारी डीएसपी या अन्य मातहत अधिकारी की यह हिम्मत नहीं पड़ी कि वे दिन के वक्त अपनी कप्तान को फोन कर घटना की सूचना दे सकें। त्योहार से पहले पुलिस महकमे ने झंडा मार्च निकालकर तस्वीरें खिंचवाईं लेकिन जमीनी हकीकत इन कागजी दावों से कोसों दूर रही। यह स्थिति स्पष्ट करती है कि चुस्त दुरुस्त पुलिसिंग का दावा महज सुस्तासन बनकर रह गया है।

नाच गाने के विवाद में खरोरा में हत्या

Read More Surajpur Crime News: होटल में सुबह-सुबह मिला कर्मचारी का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस और फोरेंसिक टीम

खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम माठ में 4 मार्च को डांस करने की बात को लेकर विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि एक युवक की जान चली गई। होली के उल्लास के बीच एक नाबालिग बच्चे के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। इस घटना से आक्रोशित होकर बच्चे की मां हीराबाई पटेल ने दो अन्य नाबालिगों के साथ मिलकर मोहित धीवर नामक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

Read More पैरी प्रोजेक्ट का 2500 करोड़ का ठेका: रातों-रात बदली शर्तें, आधी रात को भोपाल की कंपनी के नाम खुला लिफाफा

विधानसभा क्षेत्र में चरित्र शंका पर भाई का कत्ल

दूसरी वारदात विधानसभा थाना क्षेत्र के ग्राम मटिया में सामने आई जहां पारिवारिक रिश्ते खून में सन गए। बताया जा रहा है कि एक महिला को उसका देवर इलाज के लिए अस्पताल ले गया था। इसी बात पर पति ने चरित्र शंका पाल ली और विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी कमलेश विश्वकर्मा और अखिलेश विश्वकर्मा ने अपने ही सगे भाई दिनेश कुमार विश्वकर्मा के सिर पर डंडे से घातक प्रहार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण दिनेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

आरंग में रंग लगाने के बहाने चाकूबाजी

तीसरी घटना आरंग थाना क्षेत्र की है जहां 18 वर्षीय नीरज लोधी अपने दो अन्य दोस्तों के साथ घूमने निकला था। रास्ते में कुछ युवकों ने रंग लगाने के बहाने नीरज के साथ बदतमीजी शुरू कर दी। जब नीरज ने इस हुड़दंग का विरोध किया तो तीन युवकों के साथ उसका तीखा विवाद हो गया। इसी बीच आरोपियों ने अपने पास रखे चाकू से नीरज के सीने पर ताबड़तोड़ वार कर दिए जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

नशा बना मौत का कारण सभी आरोपी गिरफ्तार

सिलसिलेवार हुई इन तीन हत्याओं के बाद आखिरकार पुलिस महकमा हरकत में आया और तीनों थाना क्षेत्रों की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रायपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने मामलों की जानकारी देते हुए बताया कि इन सभी जघन्य हत्याओं के पीछे मुख्य वजह नशा है। आरोपियों ने अत्यधिक नशे की हालत में इन वारदातों को अंजाम दिया है।

 

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):

यह समाचार स्थानीय सूत्रों, प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों और पुलिस द्वारा दी गई प्रारंभिक जानकारी के आधार पर प्रकाशित किया गया है। खबर में पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली और संबंधित पुलिस अधीक्षक (SP) को लेकर उठाए गए सवाल और आरोप सूत्रों एवं क्षेत्रीय जनचर्चा पर आधारित हैं। हमारा उद्देश्य किसी भी व्यक्ति, अधिकारी या संस्था की छवि को दुर्भावनापूर्ण तरीके से धूमिल करना नहीं है, बल्कि जनहित से जुड़े सवालों और प्रशासनिक जवाबदेही को शासन के संज्ञान में लाना है।

 

Tags:

Latest News

Kota Road Accident: कोटा एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, नाले में गिरी 25 यात्रियों से भरी टेंपो ट्रैवलर; 8 मौतों की सूचना Kota Road Accident: कोटा एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, नाले में गिरी 25 यात्रियों से भरी टेंपो ट्रैवलर; 8 मौतों की सूचना
Russia Oil Tariff: भारत पर 100% टैरिफ का खतरा फिलहाल टला, ट्रंप ने रूस से जुड़े नए प्रतिबंधों पर लगाई रोक
Jammu Kashmir Encounter: LoC के पास संदिग्ध गतिविधि दिखते ही एक्शन, कुपवाड़ा में दो आतंकी मारे गए; ऑपरेशन अब भी जारी
कवर्धा के बैगा गांव में 5 बच्चों की मौत से हड़कंप, 16 बच्चों के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी; कांग्रेस करेगी जांच
3Stumps ऑनलाइन सट्टा केस में बड़ा एक्शन, बाबू खेमानी की ₹1.42 करोड़ की संपत्तियों पर कुर्की का आदेश
CG High Court : मंदिर में शादी के बाद पति ने कहा ‘सात फेरे नहीं हुए’, हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट का फैसला पलटा; जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में 23 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला
Sony Walkman Launch: 40 घंटे की बैटरी और प्रीमियम साउंड, लाखों रुपये तक है कीमत!
स्कूल की लापरवाही ने ली 10 साल के मासूम की जान, झूला झूलते ही थम गई जिंदगी, दो शिक्षक निलंबित
Skin Care Tips: चेहरे का ग्लो छीन सकती हैं स्किन केयर की ये 5 गलतियां, कमजोर हो सकता है स्किन बैरियर
Sun Transit 2026: आज से इन 5 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! तुला राशि में सूर्य गोचर के दौरान रहें सतर्क
पॉक्सो केस में जेल गई महिला की 2 दिन बाद मौत, जमानत मिली पर नहीं लौट सकी घर, पति को कोर्ट के आदेश पर मिली रिहाई