Metformin and Diabetes: लंबे समय तक शुगर-कंट्रोल दवाओं से क्या साइड इफेक्ट होते हैं? जानें...

Metformin and Diabetes: लंबे समय तक शुगर-कंट्रोल दवाओं से क्या साइड इफेक्ट होते हैं? जानें...

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर इंसुलिन हॉर्मोन का सही इस्तेमाल नहीं कर पाता या पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन नहीं बनाता है. इंसुलिन की कमी से खून में शुगर का स्तर बढ़ जाता है, जिसे हाइपरग्लाइसीमिया कहते हैं. समय के साथ यह किडनी, आंख, नसों और हार्ट पर बुरा असर डाल सकती है. डायबिटीज होने के कारणों में जेनेटिक फैक्टर, मोटापा, गलत खानपान, तनाव और फिजिकल एक्टिविटी की कमी प्रमुख हैं. ऐसे में कई लोग मेटफॉर्मिन या अन्य शुगर-कंट्रोल दवाओं का सेवन करते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद करती हैं. लेकिन क्या अन्य दवाओं की तरह शुगर कंट्रोल करने वाली दवाओं के भी साइड इफेक्ट्स होते हैं? इस बारे में एक्सपर्ट से जानेंगे.

मेटफॉर्मिन टाइप-2 डायबिटीज में सबसे अधिक लिखी जाने वाली दवाओं में से एक है. यह लीवर में बनने वाली एक्स्ट्रा शुगर को कम करती है और बॉडी के सेल्स को इंसुलिन के प्रति ज़्यादा सेंसिटिव बनाती है, जिससे शुगर सेल्स में एनर्जी के रूप में इस्तेमाल हो पाती है. मेटफॉर्मिन भूख को कंट्रोल करने में भी मदद करती है, जिससे वजन बढ़ने का खतरा कम रहता है. अन्य शुगर-कंट्रोल दवाएं अलग-अलग तरीकों से काम करती हैं.

लंबे समय तक मेटफॉर्मिन या अन्य शुगर-कंट्रोल दवाओं से क्या साइड इफेक्ट होते हैं?
डॉ. बताते हैं कि मेटफॉर्मिन सबसे सुरक्षित दवाओं में से एक मानी जाती है और इसके गंभीर साइड इफेक्ट नहीं होते हैं. हालांकि, लंबे समय तक इसका उपयोग करने वाले मरीजों को साल में एक बार किडनी की जांच (Kidney Function Test) जरूर करानी चाहिए, क्योंकि दवा का असर किडनी के कार्य पर निर्भर करता है. अगर जांच में कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो डॉक्टर दवा की डोज में बदलाव कर सकते हैं. शुरुआती दिनों में कुछ मरीजों को पेट फूलना, हल्की दस्त या मतली हो सकती है, जो समय के साथ कम हो जाती है.

Read More प्रेगनेंसी में क्यों जरूरी है विटामिंस की प्रॉपर डोज? एक्सपर्ट से जानें

अन्य शुगर-कंट्रोल दवाओं के अपने साइड इफेक्ट होते हैं, जैसे वजन बढ़ना, हाइपोग्लाइसीमिया यानी शुगर बहुत कम हो जाना या बार-बार पेशाब आना. इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह के दवा की मात्रा बदलना या छोड़ना नहीं चाहिए, क्योंकि इससे ब्लड शुगर अनकंट्रोल्ड होकर गंभीर समस्याएं पैदा कर सकता है.

Read More हर 4 में से 1 व्यक्ति हेल्थ जानकारी के लिए कर रहा AI का इस्तेमाल, स्टडी में दावा

इन चीजों का रखें ध्यान

  • शुगर-कंट्रोल दवा हमेशा डॉक्टर की सलाह से ही लें.
  • साल में कम से कम एक बार किडनी की जांच कराएं.
  • दवा लेते समय हेल्दी डाइट और हल्की एक्सरसाइज को दिनचर्या में शामिल करें.
  • दवा की डोज खुद से न बदलें और न ही अचानक बंद करें.
  • अगर लंबे समय तक थकान, चक्कर, सांस लेने में तकलीफ या पेशाब में बदलाव महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.
Tags:

Latest News

खाकी के खौफ और रसूख के आगे एक और मौत! मिक्की मेहता के बाद अब इंसाफ मांगने वाले भाई माणिक की भी रहस्यमयी विदाई खाकी के खौफ और रसूख के आगे एक और मौत! मिक्की मेहता के बाद अब इंसाफ मांगने वाले भाई माणिक की भी रहस्यमयी विदाई
कोरबा में रील बनी मौत का कारण: नदी में छलांग लगाने के बाद डूबता रहा युवक, दोस्त बनाते रहे VIDEO, 48 घंटे बाद मिला शव
अब घर बैठे बदलेगा नाम: छत्तीसगढ़ में ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से होगी पूरी प्रक्रिया, दलालों और दफ्तरों के चक्कर से मिलेगी राहत
कलकत्ता हाई कोर्ट में ममता बनर्जी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी: ‘चोर-चोर’ के नारों से गूंजा परिसर, धक्का-मुक्की से बढ़ा सियासी तापमान
देवास पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: धमाके के बाद लगी आग में 3 मजदूरों की मौत, कई गंभीर रूप से झुलसे
केरल में खत्म हुआ मुख्यमंत्री पद का सस्पेंस: वीडी सतीशन होंगे नए CM, कांग्रेस ने 10 दिन बाद किया ऐलान
लाल किला ब्लास्ट केस में NIA का बड़ा एक्शन: 10 आतंकियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, राजधानी की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
NEET-UG 2026 पेपर लीक में बड़ा खुलासा: हाथ से लिखे गए प्रश्नपत्र सीकर के कोचिंग सेंटरों तक पहुंचे, छात्रों से 5 लाख तक वसूले गए
झारखंड से छत्तीसगढ़ तक फैला अफीम तस्करी का नेटवर्क बेनकाब: दुर्ग पुलिस ने 15 लाख की अफीम के साथ 2 तस्करों को दबोचा
रायपुर IPL मैच में बवाल: टिकट होने के बावजूद नहीं मिली एंट्री, गेट तोड़कर स्टेडियम में घुसे फैंस, सुरक्षाकर्मियों पर मारपीट के आरोप
रायपुर में रिश्तों का कत्ल: साले के तानों से टूटा सब्र, जीजा ने शराब पार्टी के बाद चाकू से उतारा मौत के घाट, फिर खुद डायल-112 बुलाकर किया सरेंडर
रायपुर में इंसानियत शर्मसार: कपड़े में लिपटा नवजात मिला नाली में, जन्म के बाद फेंके जाने की आशंका, इलाके के अस्पतालों और CCTV की जांच तेज