सोने की चेन पर अटका रिश्ता! पत्नी की शिकायत सुन पुलिस भी हैरान, जाने अजब-गजब मामला

सोने की चेन पर अटका रिश्ता! पत्नी की शिकायत सुन पुलिस भी हैरान, जाने अजब-गजब मामला

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा से घरेलू विवाद का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पति द्वारा सोने की चेन न दिलाए जाने से नाराज एक महिला शिक्षक सीधे थाने जा पहुंची। महिला ने इसे सिर्फ पारिवारिक नोकझोंक नहीं, बल्कि मानसिक प्रताड़ना बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

महिला का आरोप है कि उसका पति आए दिन उससे झगड़ा करता है और मानसिक रूप से परेशान करता है। शिकायत पत्र में उसने दहेज उत्पीड़न की धाराओं में कार्रवाई की मांग भी की है। महिला का कहना है कि शादी के बाद से ही उसे अपेक्षित सम्मान और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।

वहीं, पति ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि पत्नी छोटी-छोटी बातों को बड़ा मुद्दा बना देती है। पति के अनुसार, दोनों ही अच्छी सैलरी पर कार्यरत हैं, लेकिन फिलहाल कुछ जरूरी आर्थिक जिम्मेदारियों के चलते वह सोने की चेन खरीदने में थोड़ा समय लेना चाहता था।

Read More Prayagraj News: 100 फीट ऊंची टंकी पर 17 घंटे तक डटी रही महिला, जमीन और मंदिर बचाने की मांग पर प्रशासन ने उतारा

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बजाय दोनों को परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया। यहां काउंसलर दोनों पक्षों की बात सुनकर सुलह कराने की कोशिश करेंगे।

Read More श्री सिटी की फार्मा कंपनी में जोरदार धमाका, बॉयलर फटने से 5 मजदूरों की मौत; 10 से ज्यादा घायल

परिवार परामर्श केंद्र की काउंसलर प्रतिभा जिंदल ने बताया कि ऐसे कई मामले सामने आते हैं, जहां मामूली घरेलू विवाद कानूनी लड़ाई का रूप ले लेते हैं। काउंसलिंग के जरिए दोनों पक्षों को समझाकर रिश्ते बचाने का प्रयास किया जाता है, ताकि परिवार टूटने से रोका जा सके।

Tags:

Latest News

गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता 
कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना