खुदाई का ड्रामा, नकली सिक्के और असली ठगी, ग्रेटर नोएडा में बड़ा फर्जीवाड़ा

खुदाई का ड्रामा, नकली सिक्के और असली ठगी, ग्रेटर नोएडा में बड़ा फर्जीवाड़ा

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में ठगों ने चालाकी और फर्जी कहानी के जरिए एक NRI परिवार को लाखों का चूना लगा दिया। खुद को मजदूर बताने वाले आरोपियों ने जमीन की खुदाई में खजाना मिलने का नाटक रचकर नकली सोना और पुराने सिक्के थमाए और बदले में 5 लाख रुपये लेकर फरार हो गए।

दूध लेने निकले थे, ठगों के जाल में फंस गए
जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के प्रताप विहार निवासी मनीष कुमार 2 दिसंबर को दूध लेने बाजार गए थे। वहीं उनकी मुलाकात एक युवक से हुई, जिसने अपना नाम राजू बताते हुए खुद को मजदूर बताया। युवक ने दावा किया कि खुदाई के दौरान उसे 70–80 पुराने सिक्के और सोने के आभूषण मिले हैं, जिन्हें वह कम दाम में बेचना चाहता है।

‘खजाने’ की कहानी सुनकर परिवार भी पहुंचा सौदे पर
अगले दिन 3 दिसंबर को मनीष कुमार अपनी पत्नी और मां के साथ तिगरी गोल चक्कर पहुंचे, जहां आरोपी अपने साथियों के साथ मौजूद था। ठगों ने सिक्के और सोने की चेन दिखाते हुए उनकी कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई और सस्ते सौदे का लालच देकर परिवार को भरोसे में ले लिया। बातचीत के बाद 5 लाख रुपये में सौदा तय हो गया।

Read More Vrindavan News: प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की मौत ने बढ़ाई उलझन, नए CCTV और पोस्टमार्टम से उठे सवाल

सुनार की दुकान में खुली ठगी की पोल
सामान मिलने के बाद जब पीड़ित परिवार ने गहनों और सिक्कों की जांच एक सुनार की दुकान में करवाई, तो सच्चाई सामने आ गई। सभी सिक्के और आभूषण पूरी तरह नकली निकले। तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे।

Read More Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: सुप्रीम कोर्ट ने दिखाई सख्ती, ₹2 करोड़ जमा करने का निर्देश; भुगतान में देरी पर बढ़ी मुश्किल

पुलिस जांच में जुटी, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे
पीड़ित की शिकायत पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी के अनुसार आरोपियों की तलाश के लिए CCTV फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि खुदाई में खजाना मिलने, पुराने सिक्के या सोना मिलने जैसी मनगढ़ंत कहानियां ठगों का आम हथकंडा होती हैं। 

ऐसे किसी भी झांसे में आने से बचें और बिना पूरी जांच-पड़ताल व प्रमाणिकता के किसी भी प्रकार का लेन-देन न करें। यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध तरीके से सोना, सिक्के या कीमती सामान बेचने की कोशिश करे या लालच देकर भरोसे में लेने का प्रयास करे, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दें। समय रहते दी गई जानकारी न सिर्फ आपकी मेहनत की कमाई बचा सकती है, बल्कि ऐसे ठगों को पकड़ने में भी मददगार साबित हो सकती है।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार