मिलावट से गुड़ बना ‘जहर’, किडनी-लिवर पर खतरा! FSSAI के बताए तरीकों से चुटकियों में करें चेक

मिलावट से गुड़ बना ‘जहर’, किडनी-लिवर पर खतरा! FSSAI के बताए तरीकों से चुटकियों में करें चेक

गुड़ एक ऐसा सुपरफूड है, जिसे हर मौसम में लोग खाना पसंद करते हैं. ये डाइजेशन के लिए इतना लाभकारी होता है कि एक्सपर्ट हर खाने के बाद गुड़ खाने की सलाह देते हैं. सर्दियों में तो इसका इस्तेमाल और बढ़ जाता है. कुछ लोग इसे चाय बनाने, लड्डू बनाने या हलवा बनाने के लिए भी करते हैं. वैसे तो गुड़ सेहत के लिए अच्छा ही माना जाता है. लेकिन परेशानी तब आती है जब आप नकली या केमिकल से भरे गुड़ का सेवन करें. जी हां, इस वक्त गुड़ की बढ़ती मांग को लेकर गुड़ में भी केमिकल का इस्तेमाल कर उसके स्वाद और रंग को बढ़ाया जा रहा है.

कई जगहों पर गुड़ को ज्यादा चमकदार बनाने, वजन बढ़ाने और लंबे समय तक खराब न होने देने के लिए चीनी का सिरका, पेंट जैसे रंग, सिंथेटिक डाई, चूना (लाइम) और केमिकल मिलाए जा रहे हैं. ऐसे गुड़ को खाना शरीर के लिए किसी जहर से कम नहीं है. इसका सीधा असर किडनी और लिवर पर पड़ सकता है. चलिए जानते हैं कि कैसे नकली गुड़ शरीर को नुकसान पहुंचाता है और आप इसकी पहचान कैसे कर सकते हैं.

मार्केट में बिक रहा केमिकल वाला गुड़
मार्केट में मिल रहे नकली गुड़ को पहचान काफी मुश्किल हो सकता है. क्योंकि ये दिखने में बिल्कुल ही असली गुड़ की तरह लगता है. हालांकि, अच्छी बात ये है कि FSSAI ( Food Safety and Standards Authority of India) ने नकली गुड़ को पहचाने के कुछ आसान तरीके बताए हैं, जो हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं. लेकिन उससे पहले जान लेते हैं इससे होने वाले नुकसान क्या-क्या हैं ?

Read More Stress and Acne: क्या ज्यादा तनाव लेने से चेहरे पर बढ़ जाते हैं पिंपल्स? जानें एक्ने और स्ट्रेस का साइंस

गुड़ में हो रही इन केमिकल की मिलावट
फूड सेफ्टी विभाग के मुताबिक, गुड़ में कई वजन बढ़ाने के लिए वॉशिंग सोडा, चॉक पाउडर और सुनहरा रंग देने के लिए मेटानिल येलो जैसे केमिकल डाई का यूज किया जा रहा है. इसके अलावा सल्फर डाइऑक्साइड जैसे खतरनाक केमिकल का भी यूज किया जा रहा है. ये गुड़ सेहत के लिए किसी जहर से कम नहीं है. इससे पाचन तंत्र पर तो असर पड़ता ही है.

Read More Health Tips: ज्यादा मीठा खाने से शरीर के इन अंगों पर पड़ सकता है असर, जानें किन बीमारियों का बढ़ता है खतरा

केमिकल वाले गुड़ का सेहत पर असर
केमिकल वाले गुड़ का सेवन सेहत के लिए काफी खतरनाक है. इसमें जो सल्फर डाइऑक्साइड मिलाया जा रहा है, वो हड्डियों को कमजोर करता है और बोन डेंसिटी को भी घटाने का काम करता है. वहीं, इससे भी ज्यादा खतरनाक जो केमिकल है वो है मेटानिल येलो, यो एक सिंथेटिक कलर है, जिसे गुड़ को पीला रंग लाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है. एक रिसर्च के मुताबिक, मेटानिल येलो कान, लिवर, आंत से लेकर दिल और नसों पर बुरा असर डालता है. साथ ही शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस भी बढ़ाने का काम करता है. चलिए जानते हैं कैसे आप नकली गुड़ की पहचान कर सकते हैं.

ऐसे करें नकली गुड़ की पहचान
वाटर टेस्ट – नकली गुड़ की पहचान करने के लिए आप वॉटर टेस्ट कर सकते हैं. इसके लिए एक गिलास में गुड़ का छोटा टुकड़ा पानी में घोलें. अगर पानी का रंग बदल जाता है तो समझ जाएं के इसमें रंग की मिलावट की गई है. क्योंकि शुद्ध गुड़ का रंग नहीं छुटता है.

वॉशिंग पाउडर की पहचान- FSSAI के मुताबिक, गुड़ में वॉशिंग पाउडर की मिलावट पहचानने के लिए आप गुड़ को पानी में डालें और नीचें देखें कि क्या सफेद-सफेद कुछ जमा हो रहा है या नहीं. अगर सफेद पाउडर गिरता है तो गुड़ में मिलावट की गई है.

शेप और टेस्ट – असली गुड़ सॉफ्ट और आसानी से टूट जाता है. लेकिन अगर गुड़ बहुत ज्यादा हार्ड या दानेदार है तो ये मिलावटी हो सकता है और इसमें चीनी या किसी केमिकल की मिलावट हो सकती है. वहीं, टेस्ट करके चेक करें. असली गुड़ मीठा होता है.

हथेली पर रखकर चेक करें- एक छोटा सा टुकड़ा गुड़ का लें और उसे हथेली पर रखकर रगड़ें. अगर गुड़ में से हल्का सा ऑयल निकलता है तो ये मिलावटी है. क्योंकि असली गुड़ में किसी भी तरह का कोई ऑयल नहीं निकलता है.

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार