भिलाई में गांजा तस्करी का बड़ा भंडाफोड़, रायपुर का कुख्यात सप्लायर पुलिस के शिकंजे में

भिलाई में गांजा तस्करी का बड़ा भंडाफोड़, रायपुर का कुख्यात सप्लायर पुलिस के शिकंजे में

दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने रायपुर के कबीरनगर निवासी बंटी शाहा को गिरफ्तार कर उसे गांजा सप्लाई करने वाला मुख्य सरगना बताया है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में गांजा, नकदी और वाहन जब्त किया गया है।

पहले दो तस्कर धराए, फिर खुला नेटवर्क
पुलिस के मुताबिक 10 दिसंबर को रायपुर नाका दुर्ग ओवरब्रिज के पास दबिश देकर दो युवकों को गांजा बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था। उनके पास से करीब 2.362 ग्राम गांजा और बिक्री से जुटाई गई नकद रकम बरामद हुई थी। पूछताछ में दोनों ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि पिछले करीब एक साल से रायपुर के कबीरनगर निवासी बंटी शाहा उन्हें गांजा सप्लाई कर रहा था।

मुखबिर की सूचना पर दबिश, रेलवे फाटक से गिरफ्तारी
मुख्य सप्लायर की पहचान सामने आने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। 14 दिसंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि बंटी शाहा रायपुर नाका रेलवे फाटक के पास गांजा सप्लाई करने आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके से दबोच लिया।

Read More Kurud News: दुकान दिलाने का दावा, 3.10 लाख लिए और 2 लाख अब भी बाकी! पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप

स्कूटी की डिक्की से मिला दो किलो गांजा
तलाशी के दौरान आरोपी की स्कूटी की डिक्की से दो किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी से 55,200 रुपये नकद, एक कीपैड मोबाइल फोन और स्कूटी भी जब्त की है।

Read More Surguja Crime: कार्यक्रम देखने निकली नाबालिग के साथ कथित गैंगरेप, एक नाबालिग समेत 3 आरोपी पकड़े गए

NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि बंटी शाहा से पूछताछ के आधार पर उसके अन्य साथियों और पूरे सप्लाई नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इस कार्रवाई से गांजा तस्करी से जुड़े और बड़े नाम सामने आ सकते हैं। पुलिस का साफ संदेश है, नशे के कारोबार में शामिल लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार