महाराष्ट्र में खौफनाक वारदात: बोरे में बांधकर युवक को कार समेत जिंदा जलाया, पुलिस भी सन्न

महाराष्ट्र में खौफनाक वारदात: बोरे में बांधकर युवक को कार समेत जिंदा जलाया, पुलिस भी सन्न

लातूर/नई दिल्ली। महाराष्ट्र के लातूर जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। औसा तालुका के वानवडा रोड पर एक जली हुई कार के भीतर बोरे में बंद युवक की जली हुई लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान गणेश चव्हाण के रूप में हुई है, जो ICICI बैंक में रिकवरी एजेंट के तौर पर काम करता था।

बोरे में बांधकर कार में लगाई आग
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गणेश चव्हाण को पहले बोरे में बांधा गया और फिर कार के अंदर डालकर वाहन को आग के हवाले कर दिया गया। इस बेरहमी से की गई हत्या ने पुलिस अधिकारियों को भी हैरान कर दिया है। कार पूरी तरह जल चुकी थी और शव बुरी तरह झुलस चुका था।

डायल 112 पर आई कॉल, मौके पर पहुंची पुलिस
पुलिस के मुताबिक, देर रात डायल 112 पर सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जहां एक कार धू-धू कर जलती हुई मिली। तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया गया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जांच के दौरान कार के भीतर एक पूरी तरह जला हुआ शव बरामद हुआ।

Read More केंद्रीय जेल में कैमरा ऑन, नियमों की उड़ाई धज्जियां; रोकने पर प्रहरी से भिड़े दो युवक

पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
घटनास्थल पर चिकित्सा अधिकारियों को बुलाया गया। पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर हत्या के कारणों और साजिश की गहन जांच शुरू कर दी है।

Read More जल संसाधन विभाग में 100 करोड़ का घोटाला: हाईकोर्ट के स्टे के बावजूद खुद को अधीक्षण अभियंता बता रहे अफसर, कार्यालय में ही बना लिया मंदिर

हत्या के पीछे क्या वजह?

  • पुलिस इस सवाल का जवाब तलाश रही है कि
  • क्या यह रिकवरी से जुड़ा विवाद था?
  • या फिर किसी पुरानी रंजिश का नतीजा?
  • क्या इसमें एक से अधिक लोग शामिल हैं?

फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार