स्वास्थ्य विभाग की खुली पोल: ICU में मरीजों के बीच चूहों का धमाल

स्वास्थ्य विभाग की खुली पोल: ICU में मरीजों के बीच चूहों का धमाल

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाल स्थिति सामने आई है। जिले के विक्टोरिया जिला अस्पताल के ICU वार्ड में मोटे-मोटे चूहे मरीजों के आस-पास मंडराते नजर आए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसने स्वास्थ्य विभाग के दावों की पोल खोल दी है। वीडियो सपा प्रदेश सचिव आशीष मिश्रा ने जारी किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लगभग तीन बड़े चूहे ICU में भर्ती मरीजों के आसपास घूम रहे हैं और खाने की तलाश कर रहे हैं। वहीं, एक शख्स ने इस पूरे दृश्य को कैमरे में कैद कर लिया।

यह कोई पहली घटना नहीं है। हाल ही में जबलपुर के सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में दो महिलाओं और उनके एक परिजन के पैरों को चूहों ने काट दिया था। सिहोरा निवासी 25 वर्षीय महिला और गोटेगांव की 50 वर्षीय महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ उनकी हालत गंभीर हो गई। इसके अलावा इलाज कराने आए महिला के बेटे को भी चूहों ने प्रभावित किया।

मध्य प्रदेश में यह घटनाएं सिर्फ जबलपुर तक ही सीमित नहीं हैं। इससे पहले इंदौर के MY अस्पताल में आदमखोर चूहों ने दो नवजात को काट लिया था, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं इंदौर एयरपोर्ट पर यात्रियों के कपड़ों और ब्रिज तक को चूहों ने नुकसान पहुँचाया। इस पूरे मामले ने अस्पतालों की सुरक्षा और साफ-सफाई पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read More दिल्ली में SIR पर सियासी संग्राम तेज, जंतर-मंतर पहुंचे सौरभ भारद्वाज हिरासत में; 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार