6 साल से बंद मंदिर की दान पेटी बनी चोरों का निशाना, नोटों की चोरी, सिक्कों को छोड़ा, जांच में जुटी पुलिस

6 साल से बंद मंदिर की दान पेटी बनी चोरों का निशाना, नोटों की चोरी, सिक्कों को छोड़ा, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग: दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में स्थित काली माता मंदिर में सोमवार सुबह सनसनी फैल गई। मंदिर के पंडित जैसे ही नियमित पूजा के लिए मंदिर खोलने पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि मंदिर की दान पेटी खुली हुई थी और उसमें रखा पूरा नगद गायब था। कुछ ही मिनटों में खबर मंदिर समिति और पुलिस तक पहुंची, और मौके पर पहुंची टीम ने जांच शुरू कर दी।

मंदिर समिति के सदस्यों का कहना है कि यह दान पेटी पिछले करीब 6 साल से बंद थी और हाल ही में उसमें जमा राशि की गिनती और रखरखाव पर चर्चा चल रही थी। लेकिन इससे पहले ही चोर वारदात को अंजाम देने में सफल हो गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार दान पेटी में डेढ़ से दो लाख रुपए की नकदी थी।whatsapp-image-2025-12-15-at-114615-am_1765779541

चोरों ने नोट पूरे चोरी कर लिए, लेकिन सिक्के वहीं छोड़ दिए। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर परिसर रात में पूरी तरह सुनसान रहता है, और यही मौका चोरों ने हाथ नहीं छोड़ा। सुपेला पुलिस ने मौके का मुआयना किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।whatsapp-image-2025-12-15-at-114616-am_1765779483

Read More CG Crime News: मां के घर को ही बनाया निशाना! निलंबित आरक्षक ने दोस्तों संग रची चोरी की साजिश, 6 लाख का माल बरामद; 3 गिरफ्तार

इस घटना ने न केवल श्रद्धालुओं की आस्था को हिला दिया है, बल्कि मंदिरों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मंदिर समिति और स्थानीय नागरिक दोनों ही पुलिस से मांग कर रहे हैं कि मंदिरों की सुरक्षा को और कड़ा किया जाए ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

Read More स्वास्थ्य विभाग में 200 करोड़ की खरीदी, 50 करोड़ का कमीशन: संविदाकर्मी चला रहे टेंडर का खेल, कटघरे में आईएएस ...

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार