पुरानी रंजिश का खौफनाक बदला: दुकान में फेंका पेट्रोल बम, आग की लपटों में घिरा दुकानदार

पुरानी रंजिश का खौफनाक बदला: दुकान में फेंका पेट्रोल बम, आग की लपटों में घिरा दुकानदार

इंदौर: इंदौर के कनाड़िया रोड इलाके में शनिवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बदमाशों ने एक दुकानदार को जिंदा जलाने की नीयत से उसकी दुकान पर पेट्रोल बम से हमला कर दिया। वारदात वाइन शॉप के पास हुई, जहां घात लगाए बदमाशों ने दुकानदार के बाहर आते ही पेट्रोल से भरी बोतलें फेंककर आग लगा दी। देखते ही देखते दुकान आग की लपटों में घिर गई, हालांकि दुकानदार ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।

पुरानी रंजिश में रची गई साजिश
पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने परदेशीपुरा निवासी करण यादव और उसके एक साथी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच पुरानी दुश्मनी चली आ रही थी। आरोप है कि शनिवार शाम बदला लेने के इरादे से आरोपी दुकान के बाहर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। जब दुकानदार बाहर नहीं आया, तो आरोपियों ने दुकान के भीतर पेट्रोल भरी बोतलें फेंककर आग लगा दी।

पहले भी दर्ज है मारपीट का मामला
पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी पहले अहाते में काम कर चुका है और करीब एक महीने पहले भी उसके खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज हो चुका है। फिलहाल पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं और घटना से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है।

Read More अरावली में तड़तड़ाईं गोलियां! LCB और बिश्नोई गिरोह के बीच मुठभेड़, 500 किलो पोशडोड़ा जब्त; 3 पुलिसकर्मी घायल

इंदौर में दूसरी वारदात: युवक पर दिनदहाड़े फायरिंग
इसी बीच इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में एक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। भूतनाथ मंदिर की पार्किंग में स्कूटर से आए दो नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक पर अचानक फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। गोली युवक के मोबाइल और एटीएम कार्ड को चीरती हुई उसके पैर में जा लगी, जिससे वह घायल हो गया।

Read More Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: सुप्रीम कोर्ट ने दिखाई सख्ती, ₹2 करोड़ जमा करने का निर्देश; भुगतान में देरी पर बढ़ी मुश्किल

CCTV में कैद बदमाश, जांच तेज
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दोनों हमलावरों के चेहरे ढंके हुए नजर आ रहे हैं। घायल युवक ने पुलिस को बताया कि एक दिन पहले पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था, जिसे पुलिस हमले की वजह मानकर जांच आगे बढ़ा रही है।लगातार हो रही इन घटनाओं ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं पुलिस दोनों मामलों में आरोपियों को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार