एम्स बना 'रेफर सेंटर': रोज एक दर्जन वेंटिलेटर मरीज मेकाहारा भेजे, 80% की हो रही मौत

एम्स बना 'रेफर सेंटर': रोज एक दर्जन वेंटिलेटर मरीज मेकाहारा भेजे, 80% की हो रही मौत

रायपुर। राजधानी रायपुर का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) इन दिनों 'रेफर सेंटर' बनकर रह गया है। एम्स से रोजाना कम से कम एक दर्जन वेंटिलेटर पर रखे गए गंभीर मरीजों को सरकारी मेकाहारा अस्पताल भेजा जा रहा है। ये ऐसे मरीज होते हैं जिन्हें तत्काल आईसीयू और क्रिटिकल केयर की जरूरत होती है। लेकिन एम्स के इमरजेंसी वार्ड से उन्हें भर्ती करने के बजाय सीधे एंबुलेंस से मेकाहारा भेज दिया जाता है। इस अमानवीय रवैये पर मेकाहारा प्रबंधन भी खुलकर नाराजगी जता चुका है, लेकिन एम्स के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है।

इलाज के अभाव में दम तोड़ रहे 80% मरीज

एम्स की इस लापरवाही का सीधा खामियाजा गरीब और गंभीर मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। पिछले कई महीनों के आंकड़ों के मुताबिक, एम्स से रेफर होकर मेकाहारा लाए गए 80 फीसदी मरीजों की जान बचाई नहीं जा सकी है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि वेंटिलेटर पर रहने वाले मरीजों को रेफर करना उनकी जान को जोखिम में डालना है। मेकाहारा में 1240 बेड की सुविधा है, लेकिन लगातार इमरजेंसी मरीज आने से सबको पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पातीं हैं, जिसका फायदा एम्स उठा रहा है।

Read More सस्पेंड साहब 75% पगार लेकर सिर्फ दस्तखत कर रहे, फील्ड में नौसिखियों के भरोसे आबकारी, नतीजा- नकली शराब का फुल नेटवर्क चालू

ओपीडी पर्ची कटाने भी लंबी लाइन

Read More इवनिंग वॉक पर निकले प्रोफेसर का चाकू की नोक पर अपहरण, महिला के खाते में ट्रांसफर कराए 1 लाख

एम्स की सुविधाओं को लेकर पहले से ही शिकायतें आ रही हैं। यहाँ ओपीडी की पर्ची कटाने के लिए भी मेकाहारा से ज्यादा लंबी लाइनें लगती हैं। छत्तीसगढ़ के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में मरीज एम्स पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगती है। जानकारी के अनुसार, रायपुर एम्स में 1098 मरीजों के इलाज की सुविधा है, लेकिन मरीजों की बढ़ती संख्या के सामने यह सुविधा कम पड़ रही है। हालांकि, गंभीर मरीजों को रेफर करना लापरवाही की इंतहा मानी जा रही है।

अधिकारियों के बेतुके तर्क

इस मामले पर जब मेकाहारा और एम्स के अधिकारियों से बात की गई तो उनके बयान सामने आए।

मेकाहारा के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने बताया, "मेकाहारा में जो मरीज रेफर होकर आते हैं, उन्हें पूर्ण रूप से सुविधाएं दी जाती हैं। हम यहां से किसी को रेफर नहीं कर सकते।"

वहीं, एम्स रायपुर के पीआरओ लक्ष्मीकांत चौधरी ने बताया, "ऐसे मरीज जिन्हें क्रिटिकल केयर की जरूरत होती है, उन्हें रिफर नहीं किया जाता है। जो क्रिटिकल नहीं होते हैं, उन्हें रेफर किया जाता है। बेड लिमिटेड हैं, इसलिए जिन्हें ज्यादा जरूरत होती है, उनको प्राथमिकता देते हैं।"

हालांकि, वेंटिलेटर पर आए मरीजों को 'क्रिटिकल नहीं' मानना, एम्स प्रशासन की संवेदनहीनता को दर्शाता है। सवाल यह है कि अगर मेकाहारा में सुविधाएं पूरी दी जाती हैं, तो एम्स से आए 80 फीसदी मरीज क्यों दम तोड़ रहे हैं? क्या देश के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान को अब सिर्फ पर्ची कटाने और रेफर करने के लिए बनाया गया है? यह प्रशासनिक लापरवाही स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार