Banke Bihari Mandir विवाद: दर्शन समय बढ़ाने पर सुप्रीम कोर्ट ने प्रबंधन समिति को नोटिस जारी

Banke Bihari Mandir विवाद: दर्शन समय बढ़ाने पर सुप्रीम कोर्ट ने प्रबंधन समिति को नोटिस जारी

मथुरा। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन समय विवाद ने सुप्रीम कोर्ट तक रास्ता खोज लिया है। मंदिर के प्रबंधन के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित उच्चाधिकार प्रबंधन समिति ने 12 सितंबर को हुई बैठक में ठाकुर जी के दर्शन के समय में प्रतिदिन करीब पौने तीन घंटे बढ़ाने का आदेश दिया था। लेकिन इस आदेश को सेवायतों ने लागू नहीं किया।

सेवायतों का कहना है कि ठाकुर जी की सेवा बाल रूप में होती है, इसलिए उन्हें पर्याप्त विश्राम की आवश्यकता है। दर्शन समय बढ़ाने से ठाकुर जी के विश्राम में बाधा पड़ेगी। इस बात को लेकर सेवायतों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की।

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार दोपहर मामले की सुनवाई करते हुए प्रबंधन समिति को नोटिस जारी किया है। अब समिति को सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखना होगा। इस मामले की अगली सुनवाई जनवरी के पहले सप्ताह में होगी।

Read More दिल्ली में SIR पर सियासी संग्राम तेज, जंतर-मंतर पहुंचे सौरभ भारद्वाज हिरासत में; 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद

उच्चाधिकार प्रबंधन समिति का कहना था कि दर्शन समय बढ़ाने का कदम भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया था। वहीं, सेवायत इसे ठाकुर जी के विश्राम में खलल मानते हैं। मामले से जुड़े दोनों पक्षों के तर्कों के बाद सुप्रीम कोर्ट का फैसला धार्मिक और प्रशासनिक संतुलन के दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है।

Read More सोनीपत में पहचान छिपाकर शादी का आरोप! महिला बोली- खुद को हिंदू बताकर मंदिर में लिए 7 फेरे, 6 महीने बाद पहली पत्नी ने खोला राज

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार