छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज ‘सुपर बिजी डे’, दर्जनभर प्रतिवेदन पेश, ध्यानाकर्षण से अनुपूरक बजट तक रहेगा फुल एजेंडा

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज ‘सुपर बिजी डे’, दर्जनभर प्रतिवेदन पेश, ध्यानाकर्षण से अनुपूरक बजट तक रहेगा फुल एजेंडा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज का दिन बेहद अहम और व्यस्त रहने वाला है। सदन में एक ओर जहां विभिन्न आयोगों, विश्वविद्यालयों और समितियों के 12 से अधिक वार्षिक प्रतिवेदन पटल पर रखे जाएंगे, वहीं दूसरी ओर ध्यानाकर्षण प्रस्तावों, जनहित याचिकाओं और वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रथम अनुपूरक बजटपर भी चर्चा होगी।

आयोगों और विश्वविद्यालयों के अहम प्रतिवेदन पेश
अनुसूचित जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग का 17वां वार्षिक प्रतिवेदन (2023-24) सदन में प्रस्तुत करेंगे।

वहीं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी आवास संघ मर्यादित के वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंकेक्षण टीप एवं वित्तीय पत्रक पटल पर रखेंगे।

Read More धरमजयगढ़ में कुपोषण का बढ़ता संकट! पहाड़ी गांवों के बच्चों पर पोषण की मार, NRC में 240 बच्चों को स्वस्थ करने का लक्ष्य

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का 18वां वार्षिक प्रतिवेदन (2024-25) सदन के समक्ष रखेंगे।

Read More 70 नालों का गंदा पानी... 4 एसटीपी के भरोसे अरपा, हाईकोर्ट: क्या वाकई हो पाएगा पूरा ट्रीटमेंट?

उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग सहित संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, पंडित सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय के वार्षिक प्रतिवेदन सदन में प्रस्तुत करेंगे।

ध्यानाकर्षण में उठेंगे जमीन और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे नियम 138(1) के तहत विधायक विक्रम मंडावी बस्तर संभाग में आदिवासियों की जमीन की अवैध खरीदी-बिक्री का गंभीर मुद्दा उठाएंगे।

वहीं विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों और निजी अस्पतालों द्वारा क्लेम सेटलमेंट और कैशलेस सुविधा में हो रही अनियमितताओं को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगी।

जनहित याचिकाएं और समितियों के प्रतिवेदन
विधायक कुंवर सिंह निषाद और भावना बोहरा अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में सड़क, पुल, स्कूल भवन, स्वास्थ्य केंद्र और शैक्षणिक संस्थानों से जुड़ी कई जनहित याचिकाएं सदन में रखेंगी।

इसके अलावा अमर अग्रवाल सरकारी उपक्रम समिति के 16वें से 29वें तक के प्रतिवेदन, धर्मजीत सिंह याचिका समिति के द्वितीय और तृतीय प्रतिवेदन सदन के पटल पर प्रस्तुत करेंगे।

अनुपूरक बजट पर रहेगी सबकी नजर
आज सदन में एक और बड़ा फैसला होने जा रहा है। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी वित्तीय वर्ष 2025-26 का प्रथम अनुपूरक बजट पेश करेंगे, जिस पर सदन और जनता—दोनों की निगाहें टिकी रहेंगी।

चुनाव और अन्य अहम कार्य
साथ ही स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज लेखा समिति के लिए एक सदस्य का निर्वाचन  भी किया जाएगा।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार