Best Foods for Healthy Liver: लिवर हेल्थ के लिए सर्दियों में क्या खाएं, डॉक्टर से जान लीजिए

Best Foods for Healthy Liver: लिवर हेल्थ के लिए सर्दियों में क्या खाएं, डॉक्टर से जान लीजिए

सर्दियों में लिवर का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. इस मौसम में शरीर का मेटाबोलिज़्म धीमा हो जाता है और लिवर पर काम का दबाव बढ़ जाता है. इस समय अगर खानपान का ध्यान न रखा जाए तो लिवर में फैट जमा होने, सूजन और डाइजेशन की समस्याएं हो सकती हैं. इसके अलावा, कम पानी पीने और फाइबर की कमी से भी लिवर कमजोर हो सकता है. इसलिए इस मौसम में संतुलित डाइट लेना और हेल्दी फूड्स शामिल करना बेहद जरूरी है. लिवर के लिए खानपान का ध्यान रखना सर्दियों में और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है.

भारी तली-भुनी चीजें, ज्यादा शुगर और प्रोसेस्ड फूड्स लिवर में फैट जमा कर सकते हैं. इससे लिवर की सफाई की क्षमता कम होती है और शरीर में सूजन बढ़ती है. रेड मीट और अधिक ऑयली फूड खाने से लिवर को नुकसान पहुंच सकता है. कुछ लोग हेल्दी समझकर भी ज्यादा जूस, पैकेटेड स्नैक्स या इंस्टेंट फूड खाते हैं, जो लिवर के लिए हानिकारक हो सकता है. इससे ब्लड शुगर बढ़ता है और लिवर में फैट जमा होने का खतरा रहता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि सर्दियों में लिवर को हेल्दी रखने के लिए कौन से फूड्स खाने चाहिए.

सर्दियों में लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या खाएं?
डॉ. बताते हैं कि सर्दियों में लिवर को हेल्दी रखने के लिए डाइट में फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट्स और हेल्दी फैट शामिल करना बेहद जरूरी है. हरी सब्ज़ियां जैसे पालक, ब्रोकली और शतावरी लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करती हैं और सूजन कम करती हैं. फल जैसे सेब, संतरा और पपीता लिवर की सफाई और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए फायदेमंद हैं.

Read More Stress and Acne: क्या ज्यादा तनाव लेने से चेहरे पर बढ़ जाते हैं पिंपल्स? जानें एक्ने और स्ट्रेस का साइंस

ओट्स और साबुत अनाज खाने से लिवर में फैट जमा होने का खतरा कम होता है और पाचन बेहतर रहता है. सीमित मात्रा में नट्स और सीड्स जैसे अखरोट, बादाम और अलसी के बीज लिवर को हेल्दी फैट देते हैं, सूजन कम करते हैं और लिवर की कामकाज को बेहतर बनाते हैं. दालें और लेग्यूम्स प्रोटीन और फाइबर का अच्छा सोर्स हैं. ग्रीन टी और जैतून का तेल सीमित मात्रा में इस्तेमाल करने से लिवर मजबूत रहता है और सेहत बनी रहती है.

Read More Health Tips: ज्यादा मीठा खाने से शरीर के इन अंगों पर पड़ सकता है असर, जानें किन बीमारियों का बढ़ता है खतरा

लिवर हेल्थ के लिए ये भी जरूरी

  • रोजाना पर्याप्त पानी पिए.
  • वजन कंट्रोल में रखें.
  • शराब और अत्यधिक तला-भुना खाना न खाए.
  • नियमित हल्की एक्सरसाइज करें.
  • पर्याप्त नींद लें ताकि मेटाबोलिज़्म और लिवर ठीक से काम करें.
Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार