हाईकोर्ट ने प्रेस क्लब की याचिका को किया ख़ारिज, अपील में जाने की दी मोहलत

हाईकोर्ट ने प्रेस क्लब की याचिका को किया ख़ारिज, अपील में जाने की दी मोहलत

बिलासपुर/रायपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब के भंग हुई कार्यकारिणी को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने क्लब की याचिका को सीधे तौर पर खारिज कर दिया है। जस्टिस पी पी साहू की सिंगल बेंच ने यह फैसला सुनाया कि याचिकाकर्ता प्रॉपर चैनल यानी सही कानूनी माध्यम से कोर्ट नहीं आए।

कोर्ट ने कहा कि जब आपके पास अपीली अधिकारी के पास जाने का कानूनी रास्ता खुला था, तो आप सीधे हाईकोर्ट क्यों आए? आप अपील में न जाकर सीधे हाई कोर्ट आए हैं, इसलिए आपकी याचिका निरस्त की जाती है। हालांकि, कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को यह लिबर्टी (अनुमति) दी कि वे इस मामले में अपील में जा सकते हैं। इस अनुमति के साथ ही मामला ख़ारिज कर दिया गया है। अब प्रेस क्लब की भंग कार्यकारिणी को अपनी बात रखने के लिए अपीली अधिकारी के पास जाना होगा।

प्रेस क्लब की कमेटी भंग कर बनाया गया था प्रशासक 

Read More ‘केके’ टैटू ने खोला हत्या का राज, प्रेमिका को पत्थर से कुचलने वाले प्रेमी को उम्रकैद

इससे पहले छत्तीसगढ़ सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 1973 के तहत पंजीकृत बिलासपुर प्रेस क्लब की विवादित निर्वाचित कार्यकारिणी को रजिस्ट्रार फर्म्स एवं संस्थाएं, छत्तीसगढ़ ने भंग कर दिया था। 18 नवंबर 2025 को जारी आदेश में रजिस्ट्रार भोई साहू (आईएएस) ने अनियमितताओं से भरे 19 सितंबर 2025 को हुए चुनाव को अवैध घोषित कर दिया था।

Read More चार्जशीट में नया खुलासा: कोयले के बाद अब आयरन पैलेट पर भी 100 रुपए प्रति टन की वसूली, डायरी में IAS मौर्य को 1 करोड़ देने की ....

रजिस्ट्रार ने विवादित कमेटी को भंग कर दिया और कलेक्टर, बिलासपुर को नया प्रशासक नियुक्त करने को कहा था कलेक्टर अब अपनी ओर से सहायक पंजीयन फर्म एवं सोसायटी ज्ञान प्रकाश साहू को प्रशासक नियुक्त किया है। 

 जो अब क्लब की नियमावली के अनुसार पारदर्शी चुनाव कराएंगे रजिस्ट्रार कार्यालय ने चुनाव रद्द करने के पीछे रिकॉर्ड में भारी चूक (1985 से 2025 तक वार्षिक विवरणी जमा न करना), नोटिस का जवाब न देना, और आपत्तियों को दरकिनार कर अवैधानिक सदस्यों के आधार पर चुनाव कराने जैसे गंभीर कारण बताए थे। यह कार्रवाई अधिनियम की धारा 33(ग) का इस्तेमाल करते हुए की गई थी।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार