प्रतिबंध के बावजूद हुक्का पार्टी: रायपुर में कानून तोड़ने वालों पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई

प्रतिबंध के बावजूद हुक्का पार्टी: रायपुर में कानून तोड़ने वालों पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई

रायपुर। सोशल मीडिया पर वायरल हुए हुक्का पार्टी के वीडियो ने रायपुर पुलिस को हरकत में ला दिया है। विधानसभा थाना पुलिस ने निजी फार्म हाउस में आयोजित प्रतिबंधित हुक्का पार्टी मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कई अन्य आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में फार्म हाउस में तैनात बाउंसर अलकाब हुसैन उर्फ गोल्डी और फरहान कुरैशी शामिल हैं। दोनों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।

2023 का वीडियो, लेकिन कार्रवाई सख्त
पुलिस अधिकारियों के अनुसार वायरल वीडियो वर्ष 2023 का है। इसी दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रस्ताव पारित होने के बाद पूरे राज्य में हुक्का पॉट, हुक्का फ्लेवर और हुक्का बार संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया गया था। राज्य सरकार ने सभी जिलों को निर्देश दिए थे कि हुक्का से जुड़ी किसी भी गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जाए।

Read More आत्महत्या मानने को तैयार नहीं परिवार! SF-6 जवान की मौत पर सड़क पर रखा शव, हत्या की आशंका से गरमाया मामला

निजी फार्म हाउस में आयोजित थी हुक्का पार्टी
जांच में सामने आया है कि रायपुर के एक निजी फार्म हाउस में गुपचुप तरीके से हुक्का पार्टी आयोजित की गई थी, जिसमें कई लोग शामिल थे। वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और दो बाउंसरों को गिरफ्तार कर लिया।

Read More मिठाई दुकान के टॉयलेट में धुल रहे थे बर्तन! ग्राहक ने बनाया VIDEO, सफाई पर उठे सवाल; खाद्य विभाग ने जांच के दिए निर्देश

ये आरोपी अभी भी फरार
पुलिस के मुताबिक इस मामले में अजय शंकर पांडेय उर्फ अज्जू पांडेय, त्रिपाठी, बाउंसर मोनू, बाउंसर आदर्श सहित अन्य लोग भी शामिल हैं, जो फिलहाल फरार हैं। पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

हुक्का सामग्री के स्रोत की भी जांच
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि प्रतिबंध के बावजूद हुक्का पॉट और फ्लेवर कहां से लाए गए और इसके पीछे किसी संगठित नेटवर्क की भूमिका तो नहीं है।

पुलिस का सख्त संदेश
पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि हुक्का से जुड़ी किसी भी गतिविधि पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी। कानून तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। विधानसभा थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच