क्या गेम खेलने से बच्चों की मेंटल हेल्थ खराब होती है? तीन नाबालिग लड़कियों की मौत ने खड़े किए गंभीर सवाल

क्या गेम खेलने से बच्चों की मेंटल हेल्थ खराब होती है? तीन नाबालिग लड़कियों की मौत ने खड़े किए गंभीर सवाल

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की आत्महत्या की खबर ने पूरे देश को झकझोर दिया है. शुरुआती जांच में पता चला है ये बहनें कई सालों से घर पर रहती थीं और इनको ऑनलाइन गेमिंग और मोबाइल की लत थी. हालांकि अभी पुलिस कई एंगल पर जांच कर रही है, लेकिन ऑनलाइन गेमिंग की लत को आत्महत्या का एक बड़ा कारण माना जा रहा है. ऐसे में एक बड़ा सवाल उठता है कि क्या जरूरत से ज्यादा गेम खेलना बच्चों की मेंटल हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है?

डॉ. बताते हैं कि ऑनलाइन गेम्स में हार-जीत का खेल हैं तो ये बच्चों की मेंटल हेल्थ को खराब करता है. क्योंकि इसमें हार क दबाव बच्चों के आत्मसम्मान को प्रभावित करता है अगर कोई गेम हिंसक है तो वह आक्रामकता और अकेलापन बढ़ा सकते हैं. डॉ कहते हैं कि 18 साल से कम उम्र में कुछ बच्चे भावनात्मक रूप से कमजोर होते हैं और सोशल वैलिडेशन या गेम में हुई हार जीत पर निर्भर हो जाते हैं. अगर उन्हें गेम खेलने से खुशी मिलती है और कोई उस खुशी के कारण उनको गेम की लत लग जाती है. जिसको छोड़ना मुश्किल हो जाता है.

आॉलाइन गेम मौत का कारण कैसे बनते हैं?
डॉ. बताते हैं किआज के टास्क-बेस्ड ऑनलाइन गेम्स में इस्तेमाल होने वाली गेमिफिकेशन तकनीकें, जैसे रिवॉर्ड्स, लेवल्स और स्ट्रीक्स, बच्चों के दिमाग पर गहरा मनोवैज्ञानिक असर डालती हैं. ये गेम्स दिमाग में डोपामिन रिलीज़ कर बच्चों को आभासी दुनिया में सफलता और नियंत्रण का एहसास कराते हैं, जिससे धीरे-धीरे वास्तविक जीवन की प्राथमिकताएं पीछे छूटने लगती हैं और खेल व हकीकत के बीच की सीमा धुंधली हो जाती है.

Read More मुंह की बदबू से राहत के लिए घर पर बनाएं नेचुरल टूथपेस्ट, जानिए आसान तरीका और जरूरी सावधानियां

डॉ कहते हैं कि जब बच्चा इन-गेम टास्क पूरे करने पर भावनात्मक रूप से निर्भर होने लगता है, तो यह उसकी मानसिक सेहत, पढ़ाई और सामाजिक रिश्तों को प्रभावित कर सकता है. उनको इसकी लत लग जाती है और अगर उनको इससे किसी कारण दूर जाना पड़े तो इससे उनकी मेंटल हेल्थ बिगड़ जाती है. इसकी शुरुआत डिप्रेशन से होती है जो आत्महत्या तक जा सकती है.

Read More सिर्फ पानी पीना ही काफी है? शरीर में इन 5 इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन भी जरूरी, जानें कब पड़ती है जरूरत

माता- पिता को क्या करना चाहिए
ऐसे में माता-पिता की भूमिका बेहद अहम हो जाती है. उन्हें बच्चों से खुलकर और बिना जज किए संवाद करना चाहिए, स्क्रीन टाइम की स्वस्थ सीमाएं तय करनी चाहिए और शारीरिक गतिविधियों, हॉबीज़ व पारिवारिक समय को बढ़ावा देना चाहिए. अगर बच्चा परिवार से कटने लगे, चिड़चिड़ा हो जाए, नींद और पढ़ाई में गिरावट आए या पहले पसंद आने वाली गतिविधियों में रुचि खो दे, तो ये चेतावनी संकेत हैं.

ऐसी स्थिति में केवल स्क्रीन टाइम कम करना काफी नहीं होता, बल्कि समय रहते मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ, काउंसलर या चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट की मदद लेकर बच्चे के लिए संतुलित दिनचर्या, भावनात्मक जुड़ाव और वास्तविक दुनिया का मजबूत सपोर्ट सिस्टम दोबारा तैयार करना जरूरी है.

Tags:

Latest News

CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल
Gujarat Bomb Threat: सोमनाथ मंदिर से BJP दफ्तरों तक धमकी भरा ईमेल, CM भूपेंद्र पटेल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल