बिलासपुर: डीजे वाहनों पर पुलिस का सख्त एक्शन, एक दर्जन गाड़ियों पर वैधानिक कार्रवाई

बिलासपुर: डीजे वाहनों पर पुलिस का सख्त एक्शन, एक दर्जन गाड़ियों पर वैधानिक कार्रवाई

बिलासपुर। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद बिलासपुर पुलिस ध्वनि प्रदूषण और यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। SSP के निर्देश पर शहरभर में विशेष जांच अभियान चलाया गया, जिसके तहत तेज आवाज में डीजे बजाने और अवैध मॉडिफिकेशन वाले करीब एक दर्जन डीजे वाहनों पर वैधानिक कार्रवाई की गई।

यह अभियान सरकंडा, सिरगिट्टी, सिविल लाइन समेत कई थाना क्षेत्रों में चलाया गया। कार्रवाई के दौरान मार्क हॉस्पिटल के पास तेज ध्वनि में बज रहा एक डीजे वाहन जब्त किया गया, वहीं तिफरा काली मंदिर के पास दो डीजे वाहनों पर कार्रवाई की गई। जांच में पाया गया कि कई वाहनों में साउंड सिस्टम निर्धारित मानकों से अधिक ऊंचाई और क्षमता के लगाए गए थे, जो नियमों का सीधा उल्लंघन है।

पुलिस ने बिल्हा, मस्तूरी और हिर्री क्षेत्रों में भी डीजे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मोटर व्हीकल एक्ट और कोलाहल अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए हैं। साथ ही, अवैध वाहन मॉडिफिकेशन को लेकर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) को भी पत्र लिखकर जानकारी दी गई है।

Read More CG News: IPS के बेटे से भिड़ना पड़ा भारी! 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हथकड़ी लगाकर निकाला जुलूस

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन का उद्देश्य ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के साथ-साथ आम नागरिकों को सुरक्षित और शांत वातावरण उपलब्ध कराना है।

Read More कायदे-कानून खूंटी पर, जल संसाधन विभाग ने अनुभवहीन कंपनियों की झोली में हजारों करोड़.... पढ़े 

Latest News

फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल
Smartphone Security: फोन में पड़ी ये फाइलें बन सकती हैं हैकिंग की वजह! एक क्लिक में खतरे में आ सकता है आपका निजी डेटा
कन्हर प्रोजेक्ट में 18 करोड़ का घोटाला: मुख्य अभियंता की सिफारिश के बावजूद फाइल दबाई गई