कानून ताक पर! स्कूल परिसर में विदाई कार्यक्रम के दौरान ट्रैक्टर-कार से स्टंटबाजी, शिक्षकों की मौजूदगी में नियमों की खुली अवहेलना

कानून ताक पर! स्कूल परिसर में विदाई कार्यक्रम के दौरान ट्रैक्टर-कार से स्टंटबाजी, शिक्षकों की मौजूदगी में नियमों की खुली अवहेलना

बलौदाबाजार। जिले के कसडोल विकासखंड में स्कूलों के विदाई समारोह के दौरान छात्रों द्वारा की जा रही स्टंटबाजी चिंता का विषय बनती जा रही है। ताजा मामला कसडोल विकासखंड के ग्राम छेछर स्थित हाईस्कूल का बताया जा रहा है, जहां विदाई समारोह के दौरान छात्रों ने स्कूल परिसर में ट्रैक्टर और कार घुसाकर खतरनाक स्टंट किए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हैरानी की बात यह है कि घटना के समय स्कूल परिसर में शिक्षक मौजूद थे, इसके बावजूद छात्रों की इस लापरवाही भरी हरकत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे स्कूल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है और कहीं न कहीं इस तरह के खतरनाक कृत्यों को मौन समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि विदाई समारोह के नाम पर स्कूल परिसरों में अनुशासनहीनता बढ़ती जा रही है, जो किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है। गौरतलब है कि इससे पहले भी कसडोल क्षेत्र के कटगी में विदाई समारोह के दौरान छात्रों द्वारा स्टंटबाजी का वीडियो वायरल हुआ था, जिस पर कसडोल पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित छात्रों पर 32 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था।

Read More CG News: PDS के स्टॉक में बड़ा झोल! 31.75 लाख का चावल-शक्कर-नमक मिला कम, एक फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

इसके बावजूद फिर से इस तरह की घटना सामने आना स्कूल प्रशासन और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। अब देखना होगा कि स्कूल प्रशासन और पुलिस प्रशासन मिलकर विदाई समारोह के दौरान इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए क्या सख्त नियम और दिशा-निर्देश लागू करते हैं।

Read More सूने मकान की छत से घुसे चोर, नकदी-चांदी के बर्तन, एसी समेत ₹42 हजार का माल पार, मुख्य आरोपी समेत 3 खरीदार गिरफ्तार

 

Latest News

रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम
300 रुपये की थाली से पैक्ड पनीर तक सवाल! जगदलपुर में जांच के दौरान 4 सैंपल अमानक, खाद्य गुणवत्ता पर चिंता
Raipur Meat Ban: रायपुर में 3 दिन नॉनवेज पर रोक! मांस-मटन की दुकानें और होटल रहेंगे बंद, निगम ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में तिमाही परीक्षा की तैयारी पर सवाल: कहीं शिक्षकों ने चंदा जुटाकर छपवाए पेपर, कहीं ब्लैकबोर्ड पर लिखे सवालों से हुई परीक्षा
अंधेरे की आड़ में तोड़ते थे घरों के ताले, पुलिस ने किया तीन चोरियों का खुलासा, 4.81 लाख का माल बरामद
सेवा संकल्प में नहीं पहुंचे 21 शिक्षक को नोटिस, संघों ने खोला मोर्चा, सरकारी कार्यक्रमों के बहिष्कार की दी चेतावनी
प्रेमी के खाते में पैसे डालने की जिद, 17 साल की किशोरी ने भाई को कमरे में किया कैद
सेवानिवृत्ति से पहले पूरा होगा पेंशन का हिसाब, 30 सितंबर तक निपटेंगे सभी लंबित प्रकरण
LPG Subsidy Alert: 30 सितंबर तक आधार बायोमेट्रिक नहीं कराया तो रुक सकती है गैस सब्सिडी, घर बैठे ऐसे करें e-KYC
छत्तीसगढ़ की MBBS सीटों पर बवाल! स्टेट कोटे में बाहरी छात्रों के एडमिशन की शिकायत, जांच के घेरे में प्रवेश प्रक्रिया
12 आपराधिक केस, ढाई महीने की फरारी… दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर हमले के आरोपी महादेव सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर का भांजा गिरफ्तार
कोयला लेवी केस में आयकर विभाग का बड़ा एक्शन: भिलाई में सूर्यकांत तिवारी से जुड़ा मकान सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी