SIR पर सियासी घमासान: एक ही समुदाय के वोटरों के नामों पर आपत्ति, थाने पहुंचा मामला

SIR पर सियासी घमासान: एक ही समुदाय के वोटरों के नामों पर आपत्ति, थाने पहुंचा मामला

गौरेला–पेण्ड्रा–मरवाही। गौरेला नगर पालिका क्षेत्र में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। SIR प्रक्रिया के तहत एक ही समुदाय के सैकड़ों मतदाताओं के नामों पर आपत्तियां दर्ज किए जाने से इलाके में भारी आक्रोश फैल गया है। नाराज मतदाताओं ने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए आपत्तिकर्ता के खिलाफ गौरेला थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।

राजनीतिक षड्यंत्र का आरोप
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि SIR के नाम पर एक विशेष समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है और जानबूझकर उनके मताधिकार को प्रभावित करने की कोशिश हो रही है। मतदाताओं का दावा है कि वे पीढ़ियों से इस क्षेत्र में निवास कर रहे हैं और आज़ादी से अब तक हुए हर चुनाव में मतदान करते आए हैं। इसके बावजूद उनकी नागरिकता और मतदाता होने पर सवाल उठाना लोकतंत्र की मूल भावना के खिलाफ है।

दस्तावेज देने के बाद भी आपत्ति
मतदाताओं ने बताया कि SIR के तहत मांगे गए सभी वैध और अनिवार्य दस्तावेज उन्होंने समय पर संबंधित अधिकारियों को सौंप दिए हैं। इसके बाद भी उनके नामों पर आपत्ति दर्ज होना दुर्भावनापूर्ण और राजनीतिक रूप से प्रेरित कदम है। इससे आम नागरिकों में भय और असंतोष का माहौल बन रहा है।

Read More अचानक सामने आए 4 भालू और मच गई चीख-पुकार! एक युवक ने दौड़कर बचाई जान, दूसरा घायल

लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला
पीड़ित मतदाताओं का आरोप है कि एक राजनीतिक व्यक्ति द्वारा उनकी नागरिकता और मताधिकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं, जो न केवल अपमानजनक है बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने वाला कदम भी है। इसी विरोध में मतदाता एकजुट होकर गौरेला थाने पहुंचे और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए लिखित शिकायत सौंपी। फिलहाल, पुलिस ने शिकायत को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, यह मामला अब राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी चर्चा का विषय बन गया है।

Read More एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO

Latest News

फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल
Smartphone Security: फोन में पड़ी ये फाइलें बन सकती हैं हैकिंग की वजह! एक क्लिक में खतरे में आ सकता है आपका निजी डेटा
कन्हर प्रोजेक्ट में 18 करोड़ का घोटाला: मुख्य अभियंता की सिफारिश के बावजूद फाइल दबाई गई