गुरुद्वारे के पास मर्डर, CCTV में कैद वारदात: सोशल मीडिया पोस्ट से गैंग ने ली AAP नेता की हत्या की जिम्मेदारी

गुरुद्वारे के पास मर्डर, CCTV में कैद वारदात: सोशल मीडिया पोस्ट से गैंग ने ली AAP नेता की हत्या की जिम्मेदारी

जालंधर। पंजाब में कानून-व्यवस्था को चुनौती देती एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और प्रॉपर्टी डीलर लक्की ओबेरॉय की आज जालंधर में गुरुद्वारा साहिब के पास दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। हत्या से जुड़े CCTV फुटेज अब सामने आए हैं, जिनमें हमलावरों की गतिविधियां कैद हुई हैं। पुलिस इन फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और मूवमेंट को ट्रैक करने में जुटी हुई है।

सोशल मीडिया पर हत्या की जिम्मेदारी
इस बीच फेसबुक पर ‘बुद्धू लोहारा’ और ‘जस बुटर’ नाम की आईडी से पोस्ट सामने आई हैं, जिनमें लक्की ओबेरॉय की हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। पुलिस इन सोशल मीडिया पोस्ट की भी जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इन अकाउंट्स के पीछे कौन लोग हैं।

CCTV से भागने का रूट सामने आया
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी मॉडल टाउन की ओर से मौके पर पहुंचे थे और वारदात को अंजाम देने के बाद मिल्क बार चौक की दिशा में फरार हो गए। आगे के रास्तों की CCTV फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों के ठिकाने तक पहुंचा जा सके।

Read More बंगाल में उपचुनाव से पहले ‘बम कांड’ से सनसनी! रेजीनगर में धमाका, कंटेनर से बरामद हुआ विस्फोटकों का जखीरा

पुलिस अलर्ट, जांच तेज
घटना के बाद जालंधर पुलिस हाई अलर्ट पर है। शहर के प्रमुख इलाकों में नाकाबंदी कर दी गई है और विशेष टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Read More West Bengal Politics: TMC के नाम-चिह्न पर EC का बड़ा फैसला, दोनों गुटों को चुनना होगा नया नाम-सिंबल; उपचुनाव से पहले बदला पूरा समीकरण

Latest News

CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल
Gujarat Bomb Threat: सोमनाथ मंदिर से BJP दफ्तरों तक धमकी भरा ईमेल, CM भूपेंद्र पटेल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल