2 फरवरी के बाद नहीं खुले दरवाजे, बदबू ने खोली मौत की परतें, राजगीर में 4 जैन श्रद्धालुओं की रहस्यमयी मौत

2 फरवरी के बाद नहीं खुले दरवाजे, बदबू ने खोली मौत की परतें, राजगीर में 4 जैन श्रद्धालुओं की रहस्यमयी मौत

राजगीर। बिहार के नालंदा जिले स्थित राजगीर की दिगंबर जैन धर्मशाला में आज उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक बंद कमरे से तेज दुर्गंध आने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा खोलते ही सामने का मंजर चौंकाने वाला था, कमरे के भीतर चार शव फंदे से लटके मिले। मृतकों में दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने सभी मौतों को प्रथम दृष्टया संदिग्ध माना है।

31 जनवरी को पहुंचे, 2 फरवरी के बाद नहीं दिखे
पुलिस और धर्मशाला प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, चारों पर्यटक 31 जनवरी को धार्मिक यात्रा के उद्देश्य से राजगीर पहुंचे थे। धर्मशाला के रजिस्टर में दर्ज विवरण के मुताबिक, उन्हें आखिरी बार 2 फरवरी को परिसर में देखा गया था। इसके बाद कई दिनों तक कमरा नहीं खुला। आज बदबू आने पर प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी।

बेंगलुरु से आए थे, पहचान की प्रक्रिया जारी
धर्मशाला इंचार्ज मुकेश जैन ने बताया कि चारों जैन धर्म के अनुयायी थे और उन्होंने नेपाल यात्रा के बाद राजगीर आने की जानकारी दी थी। एक मृतक की पहचान जी. आर. नाग प्रसाद, निवासी बेंगलुरु के रूप में आधार कार्ड से हुई है। शेष तीन मृतकों के दस्तावेज नहीं मिले हैं। पुलिस उनकी पहचान और परिजनों से संपर्क की कोशिश कर रही है।

Read More इंस्टाग्राम पर चाकू दिखाकर लोगों में फैला रहा था दहशत, युवक गिरफ्तार

कमरा सील, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी राजगीर, थाना प्रभारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। कमरे को सील कर दिया गया है और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है। फंदे की स्थिति, कमरे की बनावट और अन्य तकनीकी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।

Read More जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत

हत्या या सामूहिक आत्महत्या? हर एंगल पर जांच
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मामला सामूहिक आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य साजिश छिपी है। कमरे में संघर्ष के संकेत, मोबाइल फोन, कॉल डिटेल, सीसीटीवी फुटेज और मृतकों के संपर्क में आए लोगों की जानकारी खंगाली जा रही है। फिलहाल, किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगा, ऐसा पुलिस अधिकारियों का कहना है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज
थाना प्रभारी रमन कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण और समय को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। रिपोर्ट से यह भी पता चलेगा कि चारों की मौत एक ही समय पर हुई या अलग-अलग।

धार्मिक नगरी में फैली दहशत, कई सवाल कायम
चार जैन श्रद्धालुओं की एक साथ मौत ने राजगीर जैसी शांत धार्मिक नगरी को झकझोर कर रख दिया है। बंद कमरे, कई दिनों तक किसी को भनक न लगना और एक साथ चार मौतें इन सभी पहलुओं ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस जांच के नतीजों पर अब सबकी निगाहें टिकी हैं।

Latest News

CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल
Gujarat Bomb Threat: सोमनाथ मंदिर से BJP दफ्तरों तक धमकी भरा ईमेल, CM भूपेंद्र पटेल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल