महिलाएं पीसीओडी की बीमारी से बचने के लिए क्या करें?

महिलाएं पीसीओडी की बीमारी से बचने के लिए क्या करें?

आज के समय में पीसीओडी की बीमारी महिलाओं में तेजी से बढ़ रही है. बदलती लाइफस्टाइल, खराब दिनचर्या और गलत खानपान इसकी बड़ी वजह मानी जाती है. पीसीओडी यानी पॉलीसिस्टिक ओवेरियन डिजीज एक हॉर्मोनल समस्या है, जिसमें ओवरी में छोटे-छोटे सिस्ट बनने लगते हैं. इस स्थिति में हॉर्मोन असंतुलन हो जाता है, जिससे पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं और ओवुलेशन प्रभावित होता है. लंबे समय तक बैठे रहना, फिजिकल एक्टिविटी की कमी, ज्यादा जंक फूड खाना और तनाव भी पीसीओडी के जोखिम को बढ़ाते हैं.

कई मामलों में यह समस्या धीरे-धीरे बढ़ती है और शुरुआती लक्षणों को महिलाएं नजरअंदाज कर देती हैं. समय पर जानकारी और सही देखभाल न मिलने पर यह आगे चलकर गंभीर रूप ले सकती है. इसलिए पीसीओडी को समझना और इसके संकेतों पर ध्यान देना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं कि महिलाएं पीसीओडी की बीमारी से बचने के लिए क्या करें.

क्या हैं पीसीओडी के लक्षण?
पीसीओडी के लक्षण हर महिला में अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन कुछ संकेत आमतौर पर देखने को मिलते हैं. सबसे प्रमुख लक्षण पीरियड्स का अनियमित होना या लंबे समय तक न आना है. इसके अलावा वजन तेजी से बढ़ना, खासकर पेट और कमर के आसपास, पीसीओडी का संकेत हो सकता है. चेहरे या शरीर पर जरूरत से ज्यादा बाल उगना, मुंहासे बढ़ना और स्किन ऑयली होना भी इसके लक्षणों में शामिल हैं.

Read More Manicure-Pedicure के बाद न करें ये 5 गलतियां, वरना बढ़ सकती है टैनिंग और त्वचा हो सकती है रूखी

कई महिलाओं को थकान, मूड स्विंग्स और तनाव की शिकायत भी रहती है. कुछ मामलों में बालों का झड़ना या सिर के बाल पतले होना भी देखा जाता है. अगर लंबे समय तक इन लक्षणों को नजरअंदाज किया जाए, तो फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं. इसलिए समय रहते लक्षणों को पहचानना जरूरी है.

Read More रोज 5-7 KM दौड़ने और हेल्दी डाइट के बावजूद क्यों पड़ा हार्ट में स्टेंट? डॉक्टर ने बताई नींद से जुड़ी अहम बात

पीसीओडी की बीमारी से बचने के लिए क्या करना चाहिए?
डॉ. बताती हैं कि पीसीओडी से बचाव के लिए महिलाओं को अपनी दिनचर्या और आदतों पर ध्यान देना जरूरी है. संतुलित और पोषक डाइट लेना हॉर्मोन बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है. रोजाना हल्की से मध्यम एक्सरसाइज करने से वजन कंट्रोल रहता है और शरीर एक्टिव बना रहता है.

पर्याप्त नींद लेना और तनाव को कम करना भी पीसीओडी के जोखिम को घटा सकता है. इसके साथ ही पीरियड्स साइकिल पर नजर रखना और किसी भी बदलाव को हल्के में न लेना जरूरी है. समय-समय पर डॉक्टर से सलाह लें और जरूरत पड़ने पर जांच करवाएं.

यह भी जरूरी

  • जंक फूड और मीठा कम करें.
  • रोजाना फिजिकल एक्टिविटी रखें.
  • वजन को कंट्रोल में रखें.
  • स्ट्रेस से दूरी बनाएं.
  • पीरियड्स साइकिल ट्रैक करें.
  • लक्षण दिखें तो डॉक्टर से संपर्क करें.
Tags:

Latest News

उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक डॉ. तपेश को मिला राष्ट्रीय 'गुरु विशिष्ट' सम्मान, अमेरिका से लेकर भूटान तक मनवा चुके हैं लोहा उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक डॉ. तपेश को मिला राष्ट्रीय 'गुरु विशिष्ट' सम्मान, अमेरिका से लेकर भूटान तक मनवा चुके हैं लोहा
75 साल की उम्र में भी नहीं मिली राहत, 1998 के दुष्कर्म मामले में हाई कोर्ट ने ठुकराई जमानत, लंबे समय तक फरार रहने के तथ्य को माना अहम
सूने मकान की छत से घुसे चोर, नकदी-चांदी के बर्तन, एसी समेत ₹42 हजार का माल पार, मुख्य आरोपी समेत 3 खरीदार गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर चाकू दिखाकर लोगों में फैला रहा था दहशत, युवक गिरफ्तार
पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, लोहे के पाइप समेत अन्य हथियार जब्त
नदी के बीच जिंदगी की जंग! खाट पर गर्भवती को लेकर निकले ग्रामीण, अस्पताल में गूंजी किलकारी
एक बार फिर मिली शुक्ला को प्रदेश से बाहर संगठनात्मक जिम्मेदारी, असम लोकसभा उपचुनाव में बनाए गए पर्यवेक्षक
CG News: छत्तीसगढ़ में 21 सितंबर से जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, 23 से इमरजेंसी सेवाओं पर भी संकट! 17 मांगों को लेकर आर-पार की तैयारी
ठगों ने पेंशनर को बनाया अपना शिकार, मांगा योनो एप का पासवर्ड और निकाल लिए 5 लाख रूपए   
ब्रांडेड चायपत्ती के नाम पर डुप्लीकेट माल बेचना व्यापारी को पड़ा महंगा, महादेव ट्रेडर्स में छापा   
अस्पताल की इमारत ढही तो भड़का जनआक्रोश, SECL GM ऑफिस में तालाबंदी; नौकरी-मुआवजे पर आर-पार, देखे वीडियो
Sakti News: 5वीं की छात्रा का शिक्षक पर बैड टच का आरोप, कॉपी चेक करते समय गलत तरीके से छूने की शिकायत; DEO ने दिए जांच के निर्देश