गरियाबंद में ‘सर्च ऑपरेशन विराट’ की बड़ी कामयाबी: 36 घंटे की कार्रवाई में नक्सलियों का छिपाया हथियार भंडार उजागर

गरियाबंद में ‘सर्च ऑपरेशन विराट’ की बड़ी कामयाबी: 36 घंटे की कार्रवाई में नक्सलियों का छिपाया हथियार भंडार उजागर

गरियाबंद। जिला पुलिस की ई-30 और एंटी नक्सल ऑपरेशंस टीम को नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के ओडिशा सीमा से सटे भालूडिग्गी और मटाल की पहाड़ियों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं।WhatsApp Image 2026-02-07 at 3.02.17 PM (1)

छह अलग-अलग ठिकानों से हथियार बरामद
लगातार 36 घंटे तक चले ‘सर्च ऑपरेशन विराट’ के बाद सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। दुर्गम पहाड़ी इलाकों में सटीक रणनीति के साथ की गई तलाशी के दौरान पुलिस ने छह अलग-अलग ठिकानों से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया भारी हथियार जखीरा बरामद किया। जब्त किए गए हथियारों में दो इंसास राइफल, एक .303 राइफल, दो 12 बोर राइफल, एक देशी कट्टा और BJL समेत अन्य नक्सली सामग्री शामिल है। यह बरामदगी नक्सलियों की साजिशों और उनके सप्लाई नेटवर्क पर करारा प्रहार मानी जा रही है, जिससे क्षेत्र में उनकी गतिविधियों को बड़ा झटका लगा है।WhatsApp Image 2026-02-07 at 3.02.17 PM (2)

नक्सल वर्कशॉप का हुआ बड़ा खुलासा
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह हथियार भंडारण और मरम्मत का नेटवर्क ओडिशा स्टेट कमेटी के अंतर्गत संचालित किया जा रहा था। बताया गया है कि मारे गए सेंट्रल कमेटी मेंबर चलपति, मॉडेम बालकृष्ण उर्फ मनोज और गणेश उइके की निगरानी में यहां तकनीकी दस्ते के जरिए हथियारों की वर्कशॉप चलाई जा रही थी।WhatsApp Image 2026-02-07 at 3.02.16 PM (1)

Read More मनेन्द्रगढ़ में कैम्पा के 5.34 करोड़ कागजों में ही स्वाहा, RTI ने खोली घोटाले की पोल

सीमावर्ती इलाके में नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका
ओडिशा सीमा से लगे इस दुर्गम और संवेदनशील इलाके में नक्सलियों की गतिविधियां लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर थीं। इस कार्रवाई को नक्सल नेटवर्क की कमर तोड़ने वाली बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और इलाके में सर्च व डॉमिनेशन ऑपरेशन आगे भी जारी रहेगा।

Read More CG News: बांग्लादेशी होने के शक में पकड़े गए 23 लोगों में 18 निकले भारतीय, 15 दिन बाद डिटेंशन सेंटर से रिहाई

Tags:

Latest News

फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल
Smartphone Security: फोन में पड़ी ये फाइलें बन सकती हैं हैकिंग की वजह! एक क्लिक में खतरे में आ सकता है आपका निजी डेटा
कन्हर प्रोजेक्ट में 18 करोड़ का घोटाला: मुख्य अभियंता की सिफारिश के बावजूद फाइल दबाई गई